शारदा विश्वविद्यालय में भविष्य की तकनीकों और उद्योगोन्मुख शोध पर व्याख्यान

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग की ओर से “Future Technologies and Research: An Industry Perspective” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएसआईआर-आईआईआईएम के पूर्व निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर राम विश्वकर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

प्रो. राम विश्वकर्मा ने अपने व्याख्यान में भविष्य की उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग तथा समाज एवं उद्योग की जरूरतों से अनुसंधान को जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और उद्योगोन्मुख शोध के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), हरित प्रौद्योगिकी, उन्नत सामग्री, जैव प्रौद्योगिकी और सतत विकास से जुड़े अनुसंधान वैश्विक प्रगति के प्रमुख आधार बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल और शोध को विकसित करने की सलाह दी।

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। प्रो. विश्वकर्मा ने अपने वैज्ञानिक अनुभव और दृष्टिकोण के आधार पर उनके विस्तार से जवाब दिए। इससे प्रतिभागियों को उद्योग की अपेक्षाओं, वर्तमान शोध अवसरों और वैश्विक स्तर पर उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी मिली।

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस की डीन डॉ. पल्लवी गुप्ता और रसायन विज्ञान एवं जैव रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम अग्रवाल ने व्याख्यान को विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में डॉ. नूपुर श्रीवास्तव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. शशांक शर्मा, डॉ. मृदुला, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. आशीष, डॉ. शिवानी प्रिया, डॉ. प्रिया दास, डॉ. परतपर सरकार, डॉ. सयन्ति मंडल, डॉ. सुमन मलिक, डॉ. सुरेंदर, डॉ. कविता खटाना, डॉ. मणिदीपा सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

प्राइमरी स्कूल के बच्चों को ठण्ड से बचाने की सरकार की मुहीम, बांटे गए स्वेटर
जी.एन.आइ.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स   मे  "सक्सेस मंत्रास -बिग जर्नी बिगिन विद  स्माल स्टेप्स "  पैन...
समसारा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार
शिक्षक दिवस : जिला विधालय निरीक्षक ने कुलभुषण शर्मा को किया सम्मानित
जिम्स  निदेशक  ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा ईशान कॉलेज के छात्रों को फ्री मेडिकल किट का वितरण
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में पाइथन प्रोग्रामिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
शारदा विश्वविधालय ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरे विश्व में नाम रोशन किया - राजनाथ सिंह
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 6वां स्थापना दिवस
Mother’s Day Celebration at Ryan Greater Noida
आरपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी देशवाल ने मारी बाजी
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल: ऑनलाइन ज़ूम इवेंट होली के रंग बच्चों के संग
आईआईएमटी कॉलेज में एफडीपी, चाणक्य की भांति हो शिक्षकों की कार्यशैली - जस्टिस आर.बी. मिश्र
गौतमबुद्ध विश्वविध्यालय में ज्ञान कुम्भ कार्यशाला" व थिनज्ञान का आयोजन हुआ
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में एलएलसी टेन10 क्रिकेट ट्रायल: मोहम्मद कैफ ने युवाओं को किया प्रेरित, 1250 ख...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में पैरा लीगल वालंटियर्स प्रेरण-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्राहक देवो भवः , आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, में तीसरा मार्केटिनार आयोजित