रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए गौतम बुद्ध नगर के छह खिलाड़ियों का यूपी टीम में चयन

ग्रेटर नोएडा। 2nd मिनी (अंडर-11) एवं जूनियर (अंडर-17) नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में गौतम बुद्ध नगर के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के रोल बॉल खेल प्रेमियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

अंडर-11 बालक वर्ग में स्निथिक प्रताप सिंह और सात्विक आर्य का चयन हुआ है। स्निथिक प्रताप सिंह सेक्टर-1, नोएडा एक्सटेंशन निवासी संजीव सिंह के पुत्र हैं, जबकि सात्विक आर्य ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 स्थित गन्धर्व सोसाइटी निवासी प्रदीप आर्य के पुत्र हैं।

अंडर-17 बालक वर्ग में शिवम वर्मा का चयन हुआ है। वह ग्रेटर नोएडा स्थित टाटा स्टील सोसाइटी निवासी शरद कुमार के पुत्र हैं।

वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में तनिष्का तंवर, सारा सिंह और आरोही चिरानिया ने उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाई है। तनिष्का तंवर चाई-फाई, ग्रेटर नोएडा निवासी मंगल सिंह तंवर की पुत्री हैं। सारा सिंह डेल्टा-2 निवासी नितेंद्र कुमार की पुत्री हैं, जबकि आरोही चिरानिया वैशाली, गाजियाबाद निवासी विनय कुमार चिरानिया की पुत्री हैं।

गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के माता-पिता ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश के बालक वर्ग की टीम के कोच की जिम्मेदारी गौतम बुद्ध नगर के कोच मिलिंद शर्मा को सौंपी गई है। इससे जिले के खिलाड़ियों और खेल संघ में उत्साह और बढ़ गया है।

नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 अगस्त 2026 तक परेड ग्राउंड, देहरादून, उत्तराखंड में किया जाएगा। संघ ने उम्मीद जताई है कि जिले के सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

यह भी देखे:-

रयान इंटरनेशनल स्कूल में होगा सीबीएसई नार्थ जोन 1 स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स बालक बालिका प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करने के उद्देश्य से 27 अ...
महज 3 मिनट से कम समय में हल किये 80 सवाल, नन्हे मुन्ने बच्चों ने जीती राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्र...
पेरिस में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन , गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में कार...
Chennai Turbo Riders Jon Lancaster snatches second win after a dramatic Day 1 finish at the Indian R...
देखें VIDEO, योगा चैंपियनशिप में बच्चों ने किया हैरतंगेज प्रदर्शन
देखें VIDEO, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट, नोएडा - ग्रेनो स्कूल की टीम आपस में भिड़ी
प्रथम एनसीआर ओपन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीती प्रतियोगिता, जीते कई पदक
दस साल की छात्रा वैष्णवी अरोड़ा ने हॉर्स राइडिंग शो में अपने नाम किये एक गोल्ड,दो सिल्वर,दो कांस्य पद...
भारतीय गोल्फ संघ ने पुरुषों के एमेच्योर नेशनल स्कॉड के लिए राष्ट्रीय शिविर का किया आयोजन
वार्षिक खेल दिवस-2023 में चैम्पियन रहा धैर्य सदन
लखनऊ के आशियाना में हुई टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने किए बेहतर प्रदर्शन
सेंट जॉसेफ स्कूल में ए.एस.आई.एस.सी जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़
गौतम बुद्ध नगर के रोल बॉल खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक