राष्ट्रीय खेल दिवस पर गौतम बुद्ध नगर में “खेलो इंडिया संवाद” का आयोजन, युवाओं ने दिए खेल विकास के सुझाव

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारदा विश्वविद्यालय, गलगोटियास विश्वविद्यालय, सिंबायोसिस विश्वविद्यालय एवं द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, खेल प्रतिभाओं, स्पोर्ट्स आइकॉन्स तथा एनएसएस-एनसीसी स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से हुई। इसके बाद हुए युवा संवाद में प्रतिभागियों ने खेलों के विकास, खेल अवसंरचना, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

संवाद में पांच प्रमुख विषयों पर युवाओं से फीडबैक लिया गया। इनमें देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी, विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण और नशामुक्त युवा शामिल रहे। प्रतिभागियों से मिले सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर संकलित कर खेल नीति, युवा नीति सहित संबंधित सरकारी नीतियों में आवश्यक सुधार के लिए विचार किया जाएगा।

खेल प्रतिभाओं और स्पोर्ट्स आइकॉन्स का सम्मान

कार्यक्रम में विभिन्न खेलों की प्रतिभाओं और स्पोर्ट्स आइकॉन्स को सम्मानित किया गया। शारदा विश्वविद्यालय से समृद्धि त्रिपाठी (फुटबॉल), प्रकृति शर्मा (फेंसिंग) और आर्यन (कुश्ती), सिंबायोसिस विश्वविद्यालय से आकांक्षा सिंघल (टेबल टेनिस), साविनी मित्तल (शूटिंग), साकेत (बास्केटबॉल), विपिन (कुश्ती) और अंतरराष्ट्रीय स्केटर अनीश राज शामिल रहे।

द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से अंतुल (कुश्ती), मेहक (टेबल टेनिस) और अरमान (वॉलीबॉल) ने सहभागिता की। गलगोटियास विश्वविद्यालय से सचिन एवं प्रतीक (कुश्ती) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। खेल प्रतिभाओं ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में गलगोटियास विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नितिन कुमार गौर और शारदा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विवेक कुमार गुप्ता मौजूद रहे। MY Bharat के उप निदेशक शिवेंद्र सिंह सहित विभिन्न संस्थानों के एनएसएस अधिकारी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और खेल अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन ‘नशामुक्त युवा’ की शपथ और राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने, फिटनेस के प्रति जागरूक रहने और नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी देखे:-

पैरालंपिक में चमके गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन सितारे, अर्जुन अवार्ड से होंगे सम्मानित
WORLD CUP 2019 उद्घाटन मैच: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के भीडंत से होगा आगाज , जानिए कौन है भारी
जन्मशताब्दी पर खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर किया उद्घाटन
मैत्री क्रिकेट मैच में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने नोएडा मीडिया क्लब को दी करारी शिकस्त
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी टूर्नामेंट का समापन, एस्टर स्कूल बना चैंपियन
जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन
CBSE North zone - 1 Skating Championship-01.10.2019 hosted by Ryan
"भविष्य " के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा
रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो के बच्चों ने जीता पदक
स्टेट लेवल वुशु में छाया सिटी हार्ट का जलवा
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन
नेपाल के लिए रवाना हुए गौतमबुद्ध जिला के स्केटिंग खिलाड़ी
नोएडा कबड्डी लीग नवंबर से होगी शुरू, स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, टीवी पर होगा सीधा प्रसार...
अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता : गौतमबुध नगर को हरा शामली जनपद बना विजेता
राष्ट्रीय रोलर बास्केटबाल प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के स्केटिंग खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
GPL CRICKET TOURNAMENT में खेले गए दो मैच, पढ़ें कौन रहा विजेता