कोर्ट में तारीख पर आई हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जिला न्यायालय में तारीख पर आए व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने के कारण हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला न्यायालय में शुक्रवार को तारीख पर आए विजय पाल 61 वर्ष निवासी सेक्टर 22 चौड़ा रघुनाथपुर के रहने वाले थे। कोतवाली सेक्टर 24 में उनके खिलाफ धारा 420 का मुकदमा चल रहा है। जिसकी तारीख पर शुक्रवार को जिला न्यायालय एसीजेएम वन के यहां वह आए हुए थे। उसी दौरान अचानक तबीयत खराब हो जाने से उन्हें नजदीकी मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सूरजपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुला लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पंकज राय का कहना है कि विजयपाल जिला न्यायालय मैं उनका धारा 420 का मुकदमा चल रहा है। जिस की तारीख शुक्रवार को थी। उसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है। जिसके चलते इनकी मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि यह हार्ट के पेशेंट थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, हालत नाजुक
ग्रेटर नोएडा : बुजुर्ग ने की फांसी लगाकर की खुदकुशी
ऑटो एक्सपो देखने के चक्कर में 13 युवक पहुँच गए हवालात
मेट्रोमोनियल साइट से फंसाकर शातिर ने उड़ाए लाखों, पुलिस ने दबोचा
फैक्ट्री में घुसे बदमाश लूट करने में विफल,  गार्ड ने दी ऐसे दी  टक्कर,  हो रही है गार्ड की  वाहवाही 
प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लेकर शराब बेचने वाला सेल्समैन गिरफ्तार
मुंबई : गौरव चंदेल हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशु जाट गिरफ्तार 
एनकाउंटर में मारा गया ईनामी सुमित गुर्जर ही था लूट का मुख्य सूत्रधार - गौतमबुद्धनगर पुलिस
एसटीएफ के हत्थे चढ़े क्रेडिट कार्ड के फ्राडिए
पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
लूट के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
आठवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का पोल खोल अभियान
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच दो मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, चार गिरफ्तार
ऑटो चालक से मारपीट कर की लूट