23 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा, 17 अगस्त। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान नितेश पुत्र लक्ष्मण, निवासी सिमरौठी, थाना टप्पल, अलीगढ़, वर्तमान निवासी सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर और रामपाल पुत्र नत्थूलाल, निवासी गडरपुरा, थाना बिल्सी, बदायूं, वर्तमान निवासी सलारपुर, सेक्टर-39 क्षेत्र के रूप में की है।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के जरिए मिली सूचना के आधार पर की गई। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 23 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल का इस्तेमाल गांजे की तस्करी में किया जा रहा था।

नितेश पर पहले से दर्ज हैं छह मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी नितेश के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट और आयुध अधिनियम के तहत पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सेक्टर-39 में एनडीपीएस एक्ट के दो, थाना एक्सप्रेसवे में एनडीपीएस एक्ट के दो, थाना सेक्टर-49 में एनडीपीएस एक्ट का एक तथा थाना नॉलेज पार्क में आयुध अधिनियम का एक मुकदमा शामिल है।

वहीं, दूसरे आरोपी रामपाल के खिलाफ भी थाना नॉलेज पार्क में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

एयर इंडिया: चुनिंदा संपत्तियां बेच रही सरकारी विमानन कंपनी, 300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना
लखनऊ : शिक्षक बनना हुआ आसान, सीएम योगी ने टीम 9 की बैठक में दिये निर्देश
जी. डी. गोयंका में ऑन लाइन समर कैंप का आयोजन
गुलामी का कारण एक ही था क्योंकि हम अलग-अलग - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
राहुल ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, सरकार के खिलाफ साझा रणनीति पर होगी चर्चा
योगी ने दिए सख्त निर्देश : एंबुलेंस संचालन की व्यवस्थाओं की निगरानी रखें डीएम
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं बेवन नागर
नेफोमा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनाया नेफोमा ऑक्सीजन बैंक, अब 24 घंटे मिलेगी ऑक्सीजन
चंद मिनटों में ऑनलाइन बनवाया जा सकता है Pan Card, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
पीएम मोदी ने तय किया जम्मू-कश्मीर का 'फ्यूचर प्लान', 70 केंद्रीय मंत्री करेंगे राज्य का दौरा; जानें-...
ऑटो व ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, दस घायल
हार्डवेयर की दो दुकानों का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने बायोमटेरियल्स और टिशू इंजीनियरिंग में नवाचारों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय...
आरकेजीआईटी कॉलेज में हुआ दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
बंगाल में दो 'भाजपा', मोदी-शाह के लिए परेशानी बने शुभेंदु, क्या करेंगे ?