तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में किराए पर रहने वाले दो परिवारों के तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। इनमें एक छह वर्षीया बच्चा मूक बधिर है. पीड़ित परिवार ने बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है।

रविवार की बीती शाम को जलपुरा गांव से तीन बच्चे सौरव उम्र 8 वर्ष पुत्र पेरिस, आयुष उम्र 8 वर्ष पुत्र बैजू झा, पीयूष उम्र 6 वर्ष पुत्र बैजू झा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। इनमें से पीयूष मूक बधिर है। दोनों पीड़ित परिवार के लोग मजदूरी करते हैं और किराए के मकान में र जलपुरा गांव में रहते हैं। घटना के वक्त दोनों पीड़ित परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। घर आकर देखा तो बच्चे घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने बताया कि बच्चे आंगन में खेल रहे थे। उसके बाद बच्चों का कोई पता नहीं चला। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना कोतवाली में जाकर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

इकोटेक 3 कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर का कहना है कि 3 बच्चे संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश की जा रही है।

यह भी देखे:-

शातिर लूटेरा गैंगस्टर नोएडा पुलिस के एनकाउंटर में घायल
नोएडा सेक्टर - 20 पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर वाहन चोर , पांच कारे बरामद
पुलिस दंपत्ति को कमरे में बंद कर उड़ाया लाखों का माल , पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
20 लाख की मांग पूरी न होने पर सोशल मीडिया पर फोटो किये वायरल
डिजल- पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात ईनामी हैदर, मुठभेड़ के बाद यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
शेयर ब्रोकर दम्पति ने की ख़ुदकुशी, ईमेल के जरिये रिश्तदारों को दी जानकारी
कैंसर पीड़ितों के इलाज के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल, नोएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश
चालक को अगवा कर व्यवसायी की लूटी कार
पारिवारिक कलह में भाई भतीजे ने ले ली जान, पढ़ें पूरी खबर 
अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बीटा-2 पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
हथियार की नोंक पर दवा वितरक से नगदी लूट
बंधक बनाकर बदमाशों ने डाली डकैती
मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपए खाते से निकाला
फार्म हाउस में अवैध शराब की पार्टी पर आबकारी विभाग का छापा, पांच गिरफ्तार