ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुआ ध्वजारोहण, इस तरह मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी हमें विरासत में मिली है, लेकिन राष्ट्र निर्माण विरासत में नहीं मिलता। इसके लिए हर पीढ़ी को अपने हिस्से का योगदान देना होता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण शहरों का निर्माण करता है और आज बनाई गई सड़कें, विकसित किए गए औद्योगिक क्षेत्र और बसाए गए आवासीय सेक्टर आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए जमीन देने से केवल फैक्ट्री नहीं लगती, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। आवासीय सेक्टरों में सिर्फ घर नहीं बनते, बल्कि परिवार बसते हैं। प्राधिकरण की प्रत्येक फाइल के पीछे किसी का रोजगार, किसी का सपना और किसी परिवार का भविष्य जुड़ा होता है।

एसीईओ ने कहा कि तिरंगे का सम्मान केवल उसे सलामी देने में नहीं, बल्कि मिली हुई जिम्मेदारी को ईमानदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निभाने में भी है।

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली है। अब प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे। उन्होंने प्राधिकरण कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, मंथन और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्राधिकरण कार्यालय में भी एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गुंजा सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। यहां भी देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

नवनिर्वाचित चेयरमैन लता सिंह का कस्बे में हुआ भव्य स्वागत
मेट्रो स्टेशन के बाहर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
अवैध शराब और अवैध हथियार मामले में विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार
अभय रेनबो किड्स फाउंडेशन ने मनाया विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस, बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों से दिया ...
Update : गौतमबुद्धनगर नगर निकाय चुनाव , जानिए दोपहर 1 बजे तक कितना रहा मतदान प्रतिशत
अखिल भारतीय ग्राहक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न
यमुना प्राधिकरण के अपैरल पार्क में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़
कृत्रिम तालाब में डूब कर युवक की मौत
साइबर अपराधियों ने रिटायरमेंट मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ रूपया ठगा
आइडिया लैब देखकर चमक उठी छात्रों की आंखें
10 नवंबर को केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नोएडा में रोजगार मेले का होगा आयोजन
14 मार्च को गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण
भूल गए हैं UPI PIN, Google Pay पर ऐसे करें चेंज, यह है आसान तरीका
स्वच्छता अभियान के तहत जू 3 सेक्टर सी ब्लॉक निवासियों ने किया श्रमदान
सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन पर राष्ट्रचिंतना की परिचर्चा में उभरी जन-जागरूकता की नई दिशा
कंपनी के पैसे को हड़पने की नीयत से डिलीवरी बॉय ने लूट की दी झूठी सूचना, गिरफ्तार