यमुना प्राधिकरण में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

ग्रेटर नोएडा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के महत्व को समझते हुए हमें देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने यमुना प्राधिकरण की उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शासन के निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्लस्टर आधारित पार्कों की चर्चा करते हुए मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, डाटा सेंटर पार्क और सेमीकंडक्टर पार्क में निवेश की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला।

जेवर एयरपोर्ट से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया ने स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास की जानकारी देते हुए पिछले 80 वर्षों में भारत की विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य, खाद्यान्न, अंतरिक्ष विज्ञान, मानव विकास, लोकतंत्र, भारतीय सेना, कंप्यूटर, एआई और डिजिटल तकनीक समेत कई क्षेत्रों में देश की प्रगति का उल्लेख किया।

उन्होंने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की चर्चा की। ईएमसी में इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों और एचसीएल-फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर यूनिट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के कारण क्षेत्र में एमआरओ और एविएशन इंडस्ट्री की स्थापना की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

शैलेंद्र कुमार भाटिया ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में यमुना प्राधिकरण की भूमिका और किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने स्वतंत्रता और स्वाधीनता के बीच अंतर बताते हुए इसके विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे। विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला और देशप्रेम, सौहार्द एवं मानवता पर आधारित कविताओं तथा नज्मों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक वित्त अशोक कुमार सिंह ने किया।

समारोह में सीईओ राकेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों और शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी, भूलेख विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सीनियर स्टाफ ऑफिसर नंद किशोर सुंदरियाल, पुलिसकर्मी, भूतपूर्व सैनिक तथा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण 14 दिन में निपटाएगा शिकायतें
WHO अगले सप्ताह कोवैक्सीन को मंजूरी देने पर करेगा अंतिम फैसला
ग्रेटर नोएडा: पुराने नौ शौचालयों को 'नए जैसा' बनाने का काम शुरू, प्राधिकरण की सीईओ ने की स्वास्थ्य ...
धर्म, साहस और बलिदान की अमर मिसाल: साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित प्रभात फेरी निकाली
सुरक्षा और समृद्धि के नये युग में प्रवेश कर चुका है यूपी : योगी आदित्यनाथ
13 वर्षों से कार्यरत जिम्स के आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग,कर्मचारियों की नौकरी प...
भाजपा का दादरी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
एयरपोर्ट और मेगा प्रोजेक्ट्स से चमका जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र, निवेशकों की पहली पसंद बनता इलाक...
निकाय चुनाव 2023 : जेवर के इन प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज 
G20 Summit: जी20 सम्मेलन के कौन होंगे मेहमान , जानें दिल्ली कितनी है तैयार
लता संजय सिंह निकाय अध्यक्ष संगठन की प्रदेश महासचिव मनोनीत
इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का गवाह बना राजस्थान, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
दादरी में 10 मई को जलेगी क्रांति की मशाल, शहीदों की याद में ऐतिहासिक जुलूस
लखीमपुर खीरी घटना : सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आज सुनवाई
जगद्गुरु साईं माँ लक्ष्मी देवी ने सैकड़ों विदेशी शिष्यों एवं शिष्याओं के साथ प्रयाग महाकुम्भ में शाह...
दनकौर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक