दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा। केपी-3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। उनकी प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का भविष्य उनके हाथों में है। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

विद्यालय की अध्यक्षा कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारम्भ
लॉयड बिजनेस स्कूल : पीजीडीएम छात्रों के लिए आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम जेनेसिस का हुआ समापन
आई.टी.एस में विश्व विज्ञान दिवस का आयोजन
लॉयड में 'हॉलीवुड ऑस्कर' थीम के साथ विदाई समारोह का आयोजन
स्काईलाईन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिटयूट : कनाडा में रोजगार प्राप्त करने हेतु सेमिनार
दीपालय-एशियन पेंट्स स्टेडी परियोजना की वार्षिक समापन समारोह मनाया गया
आईटीएस डेन्टल काॅलिज में प्रेक्टिस मैनेजमेन्ट पर कार्यशाला का आयोजन
गौतम बुद्ध नगर: दो दिन स्कूल बंद करने का आदेश
जीएनआईओटी में "नौकरी पाने में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की महत्ता"  पर वेबिनायर का आयोजन 
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में जेस्ट फेस्ट का रंगारंग समापन
अमृत स्किल महोत्सव में दी जा रही है 85 कोर्सेज में ऑनलाइन प्रशिक्षण
गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्र स्टार्टअप को मिली 3 करोड़ की फंडिंग
रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को एराइज़ उत्कृष्टता पुरस्कार-2025, सतत विकास में योगदान के लिए मि...
गौतमबुद्ध विश्वविध्यालय में ज्ञान कुम्भ कार्यशाला" व थिनज्ञान का आयोजन हुआ
विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अपनाने का लिया संकल्प
एकेटीयू का 20वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 101 मेधावियों को मिला मेडल