तिरंगा यात्रा निकाल सपाइयों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
दादरी/ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई की ओर से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद आजादी के जश्न में फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सपाइयों ने जीटी रोड स्थित चिटेहरा बाईपास से दादरी तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक तक तिरंगा पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और शहीद स्मारक पहुंचकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि देश के पूर्वजों ने वर्षों तक ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई। आजादी उनके त्याग और बलिदान का परिणाम है।
मीडिया प्रभारी विनोद लोहिया ने कहा कि क्रांतिकारियों ने जिस स्वर्णिम भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति ईमानदार, निष्ठावान और समर्पित होना होगा। उन्होंने कहा कि भाईचारे को बढ़ावा देते हुए प्रेम और सद्भाव के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नरेंद्र नागर, दीपक देवटा, अकबर खान, सुरेंद्र नागर, जुगती सिंह, पीतांबर शर्मा, कृष्णा चौहान, मिंटी खारी, सुनीता यादव, देवेंद्र टाइगर, शशि यादव, जगबीर नंबरदार, विक्रम टाइगर, सफीपुर लाल सिंह गौतम, अनीस अहमद, मेंहदी हसन, सुदेश भाटी, अवनीश भाटी, अक्षय चौधरी, रविंद्र यादव, कुलदीप भाटी, उपदेश नागर, सुभाष भाटी, विकास भनौता, विपिन सैन, रोहित मत्ते गुर्जर, यूनुस प्रधान, जाकिर जेडी, अनिल नागर, हैप्पी पंडित, अजय चौधरी, मोहित यादव, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, शौकत चेची, नेहा पवार, हसरुद्दीन चौधरी, अमन भाटी, राहुल चौधरी, संजीव नागर, हरीश खारी, भुरू चंदीला, सुबोध भाटी, रोहन गौतम, सतीश गौतम, आकाश राणा, अंजलि श्रीवास्तव, नफीस खान, प्रदीप रावत, अनीता चौहान और साबिर सैफी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
