AAP नोएडा कार्यालय में ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन
नोएडा, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-89, निम्मी विहार स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेने का दिन है।
ध्वजारोहण के बाद आयोजित बैठक में आम आदमी पार्टी के यूथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना और जिला अध्यक्ष परशुराम चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विचार रखे। बैठक में भारत की एकता और अखंडता, सामाजिक भाईचारा, युवाओं का भविष्य, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में जाति और धर्म के आधार पर होने वाले सामाजिक विभाजन के बजाय आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया गया। युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा उन्हें बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में मॉनिटरिंग विंग के जिला अध्यक्ष दिलदार अंसारी, जिला महासचिव नवीन भाटी, यूथ विंग जिला अध्यक्ष गौरव गौतम, जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल करहाना, सूरज वर्मा, शिव साहू, दीप कुमार और निखिल कुमार समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
