विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला कैंडल मार्च, शहीदों और पीड़ितों को किया नमन

ग्रेटर नोएडा, 14 अगस्त। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों तथा विभाजन की त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च विकास भवन से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा।

शासन के निर्देश पर जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मार्च में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

कैंडल मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों और देश की एकता-अखंडता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी ने कैंडल स्थापित कर शहीदों और विभाजन त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट-गाइड प्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने भी कैंडल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी देखे:-

राष्ट्र चिंतना द्वारा रोजगार माने सरकारी नौकरी की भ्रांति क्यों विषय पर गोष्ठी हुई आयोजित
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मना 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
DU Admission 2021: दूसरी कटऑफ सूची के तहत यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, चेक करें डिटेल्स
मतदाता सूची जारी: 15 लाख से अधिक वोटर, नए नाम जुड़े—कई नाम कटे, राजनीतिक दलों को सौंपी अंतिम सूची
किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
भाजपा घोषित प्रत्याशी व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने डोर टू डोर जा कर बुजुर्ग महिलाओं का लिया आशीर्वाद
Yamuna Authority: फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर, भूटानी ग्रुप, यमुना प्राधिकरण ने इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी क...
देश में पहली बार कैंसर वॉरियर्स के लिए अनोखी ‘CAN-A-THON 1.0 RUN’, 500 प्रतिभागियों ने बढ़ाया हौसला
स्वर्गीय जतन प्रधान की जयंती पर विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को होगा: आलोक नागर
महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, मांगी माफी
गलगोटिया विश्वविद्यालय में “श्रीमती शकुंतला देवी प्रथम राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024” का हुआ ...
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को दिया जाएगा मरणोपरांत सम्मान
ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला
ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश से मकान ढहा
गौतमबुद्ध नगर में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मानित