दनकौर में अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 14 अगस्त। दनकौर थाना पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीजा नहीं मिला। उसे स्थानीय खुफिया सूचना और बीट पुलिसिंग के आधार पर यीडा क्षेत्र के बल्लूखेड़ा स्थित एक सोसायटी के फ्लैट से पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाइजीरिया के एग्बोर निवासी करीब 29 वर्षीय डेस्टिनी पुत्र पीटर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में यीडा (बल्लूखेड़ा) स्थित सोसायटी में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दनकौर में मुकदमा अपराध संख्या 188/26 दर्ज किया है। मामले में आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम की धारा 3/21 के तहत कार्रवाई की गई है।
