ITS: IIC कार्यशाला में छात्रों ने सीखा स्टार्ट-अप आइडिया को बिजनेस में बदलने का तरीका

लीन स्टार्ट-अप और MVP पर विशेषज्ञ ने दिए टिप्स, Build-Measure-Learn Cycle से लेकर कस्टमर डिस्कवरी तक हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के Institution’s Innovation Council (IIC) की ओर से “लीन स्टार्ट-अप एवं मिनिमम वायबल प्रोडक्ट/बिजनेस” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। नायडू हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बीटेक एवं एमबीए के छात्र-छात्राओं के साथ संकाय सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यशाला का संचालन श्री रवि गुप्ता, सलाहकार, इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, नोएडा ने किया। उन्होंने लीन स्टार्ट-अप पद्धति और मिनिमम वायबल प्रोडक्ट (MVP) विकसित करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कारोबारी विचार को सफल बनाने के लिए ग्राहक की जरूरतों को समझना, लगातार फीडबैक लेना और उसके आधार पर उत्पाद या बिजनेस मॉडल में सुधार करना जरूरी है।

आइडिया को परखने से लेकर बाजार तक पहुंचाने के गुर

कार्यशाला में Build-Measure-Learn Cycle, आइडिया वैलिडेशन, कस्टमर डिस्कवरी, MVP डेवलपमेंट और संसाधनों के कुशल उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए बताया गया कि नए विचारों को शुरुआती स्तर पर कैसे परखा जाए और संभावित ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर उन्हें व्यावसायिक अवसर में कैसे बदला जा सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मयंक गर्ग, निदेशक, आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अध्यक्ष, IIC के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने छात्रों को उद्यमशील मानसिकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नवाचार, प्रयोग और मार्केट वैलिडेशन को स्टार्ट-अप की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सत्र के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञ से विभिन्न सवाल पूछे और स्टार्ट-अप आइडिया को विकसित करने, उसकी व्यवहार्यता जांचने तथा बाजार की जरूरत के अनुरूप उसे तैयार करने की चुनौतियों को समझा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजीव रंजन, संयोजक, IIC ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विशेषज्ञ, कॉलेज प्रबंधन, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार जताते हुए कार्यशाला को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।

यह भी देखे:-

बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह  ने की मानवता की मिशाल  पेश,जमकर हो रही सराहना
गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट
अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिव...
अमृत महोत्सव के तहत दादरी में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक तेजपाल नागर ने की अगु...
बेलगाम कैंटर के कुचलने से छात्र एक मौत, पार्किंग में गर्भवती महिला को कार ने रौंदा, मौत
निवेशकों को दी जाएगी चाक चौबंद व्यवस्था, जल्द की जाएगी औद्योगिक क्षेत्र में अपेक्षित थानों की स्थाप...
देखें VIDEO, ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नोएडा एक्सटेंशन को बड़ी सौगात व महत्वपूण निर्णय
नोएडा पुलिस में तैनात दो सिपाही निलंबित
सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में दुर्गा प्रतिमा का भव्य स्वागत
डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
YEIDA का बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइस पार्क में ASCA लैब्स से वैश्विक मानकों की टेस्टिंग सुविधा
रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला का तीसरा स्थापना दिवस 6 मई को: असहायों की सेवा में समर्पित संस्था का से...
गलगोटिया विश्वविद्यालय और भारत मध्य पूर्व कृषि संघ के बीच एमओयू साइन, स्टार्टअप के जरिए छात्रों को ...
जेवर को मिलेगी अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति : धीरेन्द्र सिंह
ईस्टर्न पेरीफेरल पर कोहरे का कोहराम, कई गाड़ियां आपस में भीड़ी, 1 की मौत