GNIOT में “उड़ान 2K26” से नए विद्यार्थियों ने भरी नई शुरुआत

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई, करियर और इंडस्ट्री के अवसरों की दी जानकारी; Structural Audit पर एक्सपर्ट टॉक

ग्रेटर नोएडा। GNIOT Engineering Institute के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के उद्देश्य से ‘उड़ान 2K26 – The Beginning of a Journey’ विभागीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग विभाग, पाठ्यक्रम, प्रयोगशालाओं, अकादमिक गतिविधियों और क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ‘Structural Audit’ विषय पर विशेष एक्सपर्ट टॉक भी आयोजित हुई। इसमें Dr. Ankur Gupta, Vice-President, Creative Design Consultants & Engineers Pvt. Ltd. ने विद्यार्थियों को भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा, Structural Audit की आवश्यकता और संरचनाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया से अवगत कराया।

डॉ. गुप्ता ने अपने इंडस्ट्री अनुभव साझा करते हुए बताया कि भवनों की सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित करने में Structural Audit की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित, टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ उनके समय-समय पर रखरखाव की आवश्यकता पर भी जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में मिलने वाले अकादमिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड समझ प्रदान करना रहा, ताकि वे सिविल इंजीनियरिंग के बदलते पेशेवर परिदृश्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।

कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजन के समन्वय में डॉ. श्रीजा काचर, श्री मुकुल अत्री एवं सुश्री सांघाती मुत्सुद्दी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी देखे:-

एकेटीयू : बीटेक के छात्र ले सकेंगे माइनर डिग्री
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
जीएल बजाज में ऑपरेशंस और सप्लाई चेन कॉन्क्लेव: भविष्य की तकनीकों और लॉजिस्टिक्स पर हुई खास चर्चा
बदल जाएगा WhatsApp वॉइस रिकॉर्डिंग का तरीका, जानें क्या होगा फायदा?
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में वर्ष 2024 में हुआ शत प्रतिशत प्लेसमेंट
बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज और जीबीयू ने मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
बीआरसी दनकौर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन
डॉक्टर मानवेन्द्र को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड 
I.E.C प्रीमियर लीग सीजन-2 में हुए रोमांचक मुकाबले, हुए रोमांचक कई मुकाबले
School Reopening 2021: राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने की...
दिल्ली : प्राइवेट अस्पताल वालों ने मचा रखी है लूट, कोरोना डोज की वसूल रहे हैं मनमानी कीमत 
क्षितिज-2023 : ईशान एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स कल्चरल फेस्ट का आगाज
UP Government Jobs: दीवाली बाद उत्तर प्रदेश में 22794 सरकारी नौकरियों के लिए UPSSSC जारी करेगा नोटिफ...
सिटी हार्ट स्कूल में मनाया गया लोहड़ी पर्व
परीक्षा पे चर्चा , पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को दिया तनाव से मुक्ति का मंत्र, भाजपा ने जिले में 14 ...
9वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा 2023 में "फाइन लाइन्स एंड द फैट ओन्स" पुस्तक लॉन्च