जहांगीरपुर कस्बे में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनों लोगों को काटकर किया घायल

जहांगीरपुर:-(कृष्णा वत्स)जहांगीरपुर कस्बे में एक पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में जाहिद पुत्र इस्ताक, जेनव पुत्री तौफीक, शाहजहां का लड़का तथा सुरेंद्र का नाती अन्नव सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं जानकारी के अनुसार पागल कुत्ते ने मोहल्ला व्यापारियान, लिख्खी लाठा, टंकी वाला सहित कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर लोगों को अपना निशाना बनाया। कुत्ते के काटने के बाद घायल लोग उपचार के लिए जेवर स्थित अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार वहां कुत्ते के काटने के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ घायलों को उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया।घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी विनय शर्मा ने जहांगीरपुर चौकी प्रभारी सोनबीर सिंह को मामले से अवगत कराया और पागल कुत्ते को पकड़वाने की मांग की।बताया जा रहा है कि सूचना के बाद भी अभी तक कुत्ता पकड़ में नहीं आया है और फिलहाल वह कहीं दिखाई भी नहीं दे रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से मांग की है कि कुत्ते की तलाश कर उसे जल्द पकड़वाया जाए, ताकि किसी अन्य व्यक्ति को उसका शिकार न बनना पड़े।स्थानीय लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी देखे:-

अगस्त में गिराई जाएगी ट्विन टावर
मुंबई में पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन, एक बिजनेसमैन गिरफ्तार
आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, निर्भीक होकर मतदाता मतदान में अपने वोट का करें अवश्य प्रयोग
Samrat Mihir Bhoj Controversy: शिलापट पर मिहिर भोज के नाम के आगे लिखा गया 'गुर्जर सम्राट'
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लखीमपुर खीरी की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह संपन्न
भारत में 160 दिनों में सबसे कम 25 हजार कोरोना के नए केस आए सामने
भ्रष्टाचार में घिरे दो आईपीएस  खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश
अब सवर्णों को भी मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
मुंबई की निर्भया की मौत: दरिंदगी की शिकार हुई थी 32 साल की दुष्कर्म पीड़िता, 21 सितंबर तक पुलिस रिमा...
डिलीवरी बॉय के ऊपर गिरा सूखा पेड़, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
महाराष्ट्र: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद नारायण राणे को मिली जमानत, अब पुलिस ने 2 सितंबर को बुलाया थाना
तालिबान सरकार को मान्‍यता सबसे पहले ये देश देंगे , जानें- क्‍या हैं इसके मायने
ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर
होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक राजस्व दर्ज किया
लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, देर-सबेर जा सकती है टेनी की कुर्सी!