शारदा यूनिवर्सिटी में नामी गिरामी कंपनियों के मानव संसाधन अध्यक्ष सेमीनार में हुए एकत्र
ग्रेटर नोएडा : शारदा विश्वविधालय में देश भर के कंपनियों तथा बड़े उद्योग घराने के मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष तथा उच्य अधिकारी एक दिवसीय सेमिनार में भाग लेने के लिए पहुंचे| पहली बार मानव संसाधन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का सेमिनार किसी शिक्षण संस्थान में हो रहा है तथा इसके माध्यम से जिले में स्थित सैकड़ों कॉलेज के विद्यार्थिओं के प्लेसमेंट में फायदा पहुंचने का उम्मीद है| दो सौ पचास से अधिक डेलीगेटों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया|
वक्ताओं में मुख्य अमित नारायण जो की नेस्ले इंडिया लिमिटेड के दक्षिण एशिया के मानव संसाधन प्रमुख हैं, इन्होने मानव संसाधन के संस्थान के संकट में भूमिका पर प्रकाश डाला | उन्होंने कई उदहारण देकर उपस्थित लोगों को संकट के समय पर मानव संसाधन के भूमिका के बारीकियों पर प्रकाश डाला| इनके अतिरिक्त सेण्टर फॉर क्रिएटिव लर्निंग के सुनील पूरी, टैलेंट मैनेजमेंट के सुमित सेन इत्यादि ने मानव संसाधन पर अपने विचार प्रकट किये|
इसके पहले शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी के गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा की एक शारदा विश्वविधालय ही नहीं पूरे गौतमबुध नगर जिले के लिए फक्र का बात है की देश के इतने जाने माने मानव संसाधन विशेष्ज्ञ यहाँ एकत्रित हुए हैं | उन्होंने कहा की आज देश के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें केवल तराशने की जरुरत है | निदेशक मंडल के डीे एल एन शास्त्री, आर के वर्मा, विक्रम सिंह को सफल आयोजन के लिए बधाई दिया|