द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

एनसीआर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, रयान इंटरनेशनल, लोटस वैली और अरवाचिन स्कूल ने जीते प्रथम स्थान

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सोसाइटी एवं ऑफिस ऑफ डीन, स्टूडेंट्स’ वेलफेयर की ओर से द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन उत्साह और रोमांच के साथ किया गया। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

स्कूल वर्ग की विभिन्न कैटेगरी में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर कैटेगरी में रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर कैटेगरी में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन ने बाजी मारी, जबकि कैडेट कैटेगरी में अरवाचिन स्कूल, दिल्ली प्रथम स्थान पर रहा।

शारदा विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण

सीनियर कैटेगरी में शारदा विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रिया कोरंगा, मौली शर्मा और मृदुल भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किए।

विश्वविद्यालय प्रबंधन और स्पोर्ट्स सोसाइटी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

ऑफिस ऑफ डीन, स्टूडेंट्स’ वेलफेयर के डीन डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों और सहयोगी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करता रहेगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स ऑफिसर रिषांक अग्रवाल एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रियंका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी देखे:-

जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप : असीर के नाबाद पारी के बदौलत दिल्ली इलेवन को मिली जीत
देखें VIDEO, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट, नोएडा - ग्रेनो स्कूल की टीम आपस में भिड़ी
ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश अंडर- 17 क्रिकेट टीम का मैच शुरू
Ind vs Eng: चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से, चार साल बाद चेन्नई में टेस्ट
फुटबॉल और स्केटिंग में वनस्थली पब्लिक स्कूल की टीम रही अव्वल, जीता स्वर्ण पदक
सेंट जॉसेफ स्कूल में ए.एस.आई.एस.सी जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 3 नवंबर को नोएडा में
इंडिया की दिव्यांग क्रिकेट टीम में ग्रेटर नोएडा के दिनेश भाटी चयन , जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति न...
प्रथम एनसीआर ओपन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
यूपी स्टेट इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में ग्रेनो के बच्चे रहे अव्वल
राष्ट्रीय खेल दिवस: इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन
दनकौर के वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब के बच्चों ने जीते 5 मेडल, लखनऊ में आयोजित कराटे चैंपियनशिप म...
ऑल इंडिया इन्विटेशन रियल गोल्ड ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप : ग्रेनो के स्केटर्स ने उत्तर प्रदेश का ...
ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा ने ताइक्वांडो में जीते दो गोल्ड, यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दनकौर को दिया बड़ा तोहफ़ा, ₹2 करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम
एस.एन दुबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को रौंदा, लखनऊ की गुलमोहर भी जीती