घर पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बादलपुर पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और अवैध चाकू बरामद किया

ग्रेटर नोएडा, 9 अगस्त। थाना बादलपुर पुलिस ने घर पर फायरिंग कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को थाना बादलपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी गई थी। मामले में थाना बादलपुर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों अनुराग उर्फ छोटू (23) निवासी वायु एन्क्लेव-1, खेड़ा धर्मपुरा, थाना बादलपुर और शिवम उर्फ भूरा (20) निवासी सिद्ध बाबा मंदिर, आरके स्वीट्स के पास, थाना बादलपुर को पुलिस ने 8 अगस्त को वायु एन्क्लेव-1 में रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल और चाकू बरामद

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनुराग उर्फ छोटू के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं शिवम उर्फ भूरा के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। आरोपी शिवम के खिलाफ अलग से भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

12 वीं के छात्र की पीट पीटकर हत्या , दूसरा घायल
ग्रेटर नोएडा : ऐसा क्या हुआ, ग्रामीणों ने कर दिया सीबीआई टीम पर हमला
नोएडा में मानसिक तनाव चरम पर 24 घंटे के अंदर सात लोगों ने की आत्महत्या
हथियार की नोंक पर बदमाशों ने लूटी बाइक
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
नाले में मिला अज्ञात शव, फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की
फ्लैट में घुसकर दम्पत्ति  की निर्मम हत्या 
अवैध हथियारों की तस्करी करने के एक बड़े मामले का खुलासा, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 7.66 करोड़ की ठगी, कंपनी संचालक से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की
होटल मालिक के हत्या मामले में चार पर एफआईआर दर्ज
कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच हज़ार का ईनामी , स्वर्णनगरी में 16 लाख लूट को दिया था अंजाम
जिसे मरा समझ कर भिंड में किया अंतिम संस्कार, वह नोएडा में मिली जिंदा
कासना पुलिस ने की खुले में शराब पी रहे पियक्क्ड़ों की धड़पकड़
साइबर सेल नोएडा ने तीन ठगों को किया गिरफ्तार, ऐसे करते थे  शाॅप-18 के नाम पर ठगी 
महिला टीचर के अपहरण की कोशिश: पीछा करने पर कार छोड़कर भागे अपहरणकर्ता, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
बड़ी वारदात करने आया बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल