मेट्रो यूनिवर्सिटी में AI पर विशेष सेमिनार, शिक्षकों को बताए भविष्य की शिक्षा के नए आयाम

कुलपति डॉ. राजेश पाठक बोले- AI, इनोवेशन और इंडस्ट्री आधारित शिक्षा समय की जरूरत

ग्रेटर नोएडा, 8 अगस्त। मेट्रो यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में ‘Unlock the Power of Artificial Intelligence in Education’ विषय पर विशेष AI सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। सेमिनार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव, व्यावहारिक उपयोग और भविष्य की संभावनाओं से शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेट्रो यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राजेश पाठक ने कहा कि बदलते शैक्षणिक और औद्योगिक परिवेश में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को AI, इनोवेशन, इंटरडिसिप्लिनरी सोच, एथिकल लीडरशिप और इंडस्ट्री आधारित लर्निंग से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि इसी दृष्टिकोण के तहत मेट्रो यूनिवर्सिटी में IIT मंडी के सहयोग से 94-क्रेडिट MBA कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसे NorthBridge Minds और Metro University ने संयुक्त रूप से डिजाइन किया है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुभव, AI-powered learning, business simulations और global exposure जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

क्लीनिकल एक्सीलेंस से मल्टीडिसिप्लिनरी शिक्षा की ओर बढ़ रहा विश्वविद्यालय

कुलपति डॉ. राजेश पाठक ने कहा कि मेट्रो यूनिवर्सिटी एक मजबूत विरासत के अगले अध्याय के रूप में विकसित हो रही है। विश्वविद्यालय की यात्रा क्लीनिकल एक्सीलेंस के मजबूत आधार से आगे बढ़ते हुए अब academic learning, research और global collaboration के एक गतिशील केंद्र के रूप में हो रही है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसा multidisciplinary ecosystem तैयार करना है, जहां Foundational Sciences, Humanities, Management, Technology और Social Sciences जैसे विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होकर समाज में सार्थक योगदान दे सकें।

डॉ. पुरुषोत्तम लाल के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर

डॉ. राजेश पाठक ने डॉ. (प्रो.) पुरुषोत्तम लाल की दूरदर्शी सोच और विजन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेते हुए मेट्रो यूनिवर्सिटी अपने शैक्षणिक विस्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि innovation, excellence और human values पर आधारित शिक्षा ही विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर सकती है।

AI के व्यावहारिक उपयोग पर विशेषज्ञ ने दी जानकारी

सेमिनार में AI विशेषज्ञ ने शिक्षा के क्षेत्र में Artificial Intelligence के विभिन्न उपयोगों और नवीनतम तकनीकी संभावनाओं पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि AI शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक व्यक्तिगत, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

डीन, इंजीनियरिंग डॉ. दिलकेश्वर पांडेय ने तकनीकी शिक्षा में AI की बढ़ती भूमिका और विद्यार्थियों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एडमिशन डायरेक्टर एवं हेड-एडमिशन भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध उच्च शिक्षा, करियर विकल्प और industry-oriented programmes की जानकारी साझा की।

सेमिनार में Future-Ready Education, AI, Research & Innovation, Leadership और Industry-Academia Collaboration जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को शिक्षा के बदलते स्वरूप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं को समझने की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, AI विशेषज्ञों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह भी देखे:-

चन्द्रयान के सुरक्षित लैंडिंग पर सांसद महेश शर्मा ने कहा, हमें ऐतिहासिक पल का गर्व और गौरव रहेगा
गंदगी फैलाने पर फ्लोरा हेरिटेज पर 10 हजार जुर्माना
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
पैनासिया मेडिकल टेक YEIDA मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क में निवेश को तैयार, साझेदारी पर शुरू हुई गंभीर चर्च...
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, फूलों से खेली होली, शब्दमधु पत्रिका का विमोचन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में गोवर्धन पूजा का आयोजन 
21 दिसंबर को ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश का भव्य स्थापना दिवस समारोह, प्रतिभाओं का होगा सम्मान, कवि सम...
राकेश सिंह चौहान प्रोन्नत, जिला सूचना अधिकारी बने
गांवों की उन्नति से ही विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है: धीरेंद्र सिंह
प्रीती अग्रवाल बनी रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की अध्यक्ष, नई कार्यकारणी ने कार्यभार संभाला
जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने हतेवा गाँव मे सुनी ग्रामीणों की जन समस्या
PM Modi US Visit: राष्ट्रपति बाइडन, कमला हैरिस समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे PM मोदी
लॉ छात्रों के द्वारा किया गया जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण
सपाईयों ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का पुतला फूंका
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सात एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भाग लेंगे
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, जेवर एयरपोर्ट व फिल्म सिटी को लेकर प्रस्ताव पास, कई महत्वपूर्ण निर्णय...