एनटीपीसी दादरी में क्षेत्रीय स्तर की मेधा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन

उत्तरी क्षेत्र के आठ स्टेशनों की 23 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

दादरी, 8 अगस्त। एनटीपीसी दादरी में शनिवार को क्षेत्रीय स्तर की मेधा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तरी क्षेत्र के एनटीपीसी के आठ स्टेशनों से 23 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और तार्किक सोच का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सूर्य नारायण पाणिग्रही, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), उत्तरी क्षेत्र एवं दक्षिणी क्षेत्र तथा ए.के. मिश्र, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी दादरी सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें जूनियर, मिडिल, सीनियर तथा कर्मचारी एवं जीवनसाथी श्रेणियां शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने क्विज के विभिन्न चरणों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी जानकारी एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का संचालन प्रसिद्ध क्विज मास्टर गौतम बोस ने किया। उनके संचालन में प्रतिभागियों के बीच ज्ञान और कौशल को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में ज्ञान, जिज्ञासा, सीखने की प्रवृत्ति और उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। क्षेत्रीय स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली मेधा प्रतियोगिता में एनटीपीसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी देखे:-

भूगर्भ जल प्रबंधन पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
सर्वोदय ममता फाउंडेशन द्वारा वृद्ध आश्रम में कपड़े और फल वितरण
हॉस्पिटल एकादश बना T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता, 28 दिसंबर को ग्रेनो प्रेस क्लब से होगा मुकाबला
विशाल गौतम विश्व हिन्दु महासंघ अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त 
नेफोवा ने ग्रेटर नोएडा के सभी प्रोजेक्ट के एस्क्रौ अकाउंट के जांच की मांग उठाई
कोरोना महामारी के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्तों का पहला नसबंदी केंद्र शुरू , कुत्तों की नसबंदी के लिए नंबर जारी 
हस्तशिल्प मेला : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पिक्चर फ्रेमिंग टेक्नोलॉजी के पेशेवरों को गिल्ड प्...
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया निःशुल्क दंत जांच शिविर, 57 लोगों ने कराया परीक्षण
वर्ल्ड पार्लियामेंट के आजीवन सदस्य चुने गए प्रवीण भारतीय
मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीए...
शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, शिक्षण और शोध में गुणवत्ता ...
गांधी जयंती पर नन्हे बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, जी.डी. गोयंका स्कूल में सादगी और सत्य का संदेश गूंजा
क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह की स्मृति में बने पार्क : करप्शन फ्री इण्डिया ने दिया ज्ञापन
Auto Expo 2020: Batrixx ई-बाइक सिंगल चार्ज पर चलती है 300 km
रात के सन्नाटे में ताले तोड़कर करते थे चोरी, जारचा पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार