दादी की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में सेवा, वृद्धजनों को किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला में एक परिवार ने अपनी दादी की पुण्यतिथि सेवा और श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने आश्रम की वृद्ध माताओं को साड़ियां तथा वृद्ध बाबाओं को बनियान भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी वृद्धजनों के लिए चाय एवं गरमागरम पकौड़ों के साथ नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। परिवार ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय पहल से आश्रम का वातावरण भावुक और अपनत्व से भर गया।
रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला परिवार ने इस प्रेरणादायी सेवा कार्य के लिए परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं तथा अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं।
