बिजली कर्मचारी का हत्यारोपी गिरफ्तार, गोली मारकर की थी हत्या

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी को बीती रात गोली मारी गयी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी . आज पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है .

बता दें शुक्रवार की बीती रात दादरी क्षेत्र में बिजली नहीं आ रही थी। आरोप है उसी को लेकर बढ़पुरा के नीटू व उसके साथी बिजली घर पहुंचे और बिजली घर में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सतवीर तोमर से बिजली चालू करने की जीद करने लगे. इस दौरान उनकी कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई । हाथापाई होने के बाद नौबत गोली बारी तक जा पहुंची. आरोप है नीटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली कर्मचारी सतवीर तोमर के सीने में तीन गोली उतार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक सतवीर तोमर हापुड़ के रहने वाले हैं। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को बिजली घर पर रखकर हंगामा किया और मुआवजा की मांग की। पुलिस ने आरोपी नीटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बादलपुर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि बिजली ना आने को लेकर विवाद हुआ उसी में नीटू ने सतवीर तोमर को गोली मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

मारपीट कर कैब लूटी , चलती कार से चालक को फेंका
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 26 बाइक/स्कूटी बरामद, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार, दिल्ली-...
लाखों की अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा
बिसरख बिसरख व सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
ऐसा क्या हुआ नाबालिग बेटे ने ले ली बाप की जान, पढ़े पूरी खबर
एनकाउंटर में मारे गए बदमाश संजय के परिजनों का शव लेने से इनकार
ग्रेटर नोएडा : ऐसा क्या हुआ, ग्रामीणों ने कर दिया सीबीआई टीम पर हमला
नकली नमक और चाय को टाटा कंपनी के रैपर में भरकर बेचने वाला गिरफ्तार
एसटीएफ नोएडा की कच्छा बनियान गिरोह से हुई मुठभेड़, ईनामी बदमाश को लगी गोली, चार गिरफ्तार
बीमा के करोड़ों की रकम हड़पने की साजिश का पर्दाफाश , पढ़ें पूरी खबर
विभिन्न जगहों से 18 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
कैब लूट गिरोह का पर्दाफ़ाश, दो बदमाश गिरफ्तार
बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार
दादरी में मारपीट और फायरिंग का मामला: 10 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
हार्ट का इलाज कराने आए थे दिल्ली, सोने का पानी चढ़ाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी
थाना सेक्टर-63 पुलिस की शानदार कार्रवाई: पैसे के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या, 3 अभियुक्त गिरफ्तार