भ्रष्टाचार के खिलाफ 7 अगस्त से ‘अगस्त क्रांति’ आंदोलन शुरू करेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन

ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 7 अगस्त से “अगस्त क्रांति” आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब और ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आंदोलन की रूपरेखा साझा की।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने आरोप लगाया कि भूजल, खाद्य, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन विभाग, तीनों प्राधिकरण तथा तीनों तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका कहना था कि आम नागरिक, किसान और मजदूर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए महीनों तक कार्यालयों के चक्कर काटते हैं, लेकिन बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं हो पाता और लोगों को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता है।

मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि जिस प्रकार 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन का आह्वान किया था, उसी प्रेरणा से करप्शन फ्री इंडिया संगठन आजादी के 80वें वर्ष में ‘भ्रष्टाचारियों जिला मुख्यालय छोड़ो’ के नारे के साथ 7 अगस्त 2026 से आंदोलन की शुरुआत करेगा।

संगठन ने बताया कि आंदोलन का पहला चरण जिला मुख्यालय, सूरजपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान विभिन्न विभागों में व्याप्त कथित अनियमितताओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में डॉ. शीतल प्रसाद (मुख्य संरक्षक), बलराज हूण, मुकेश कसाना, चौधरी प्रेमराज भाटी, शिव कुमार कसाना, ब्रह्मपाल सिंह कपासिया, गौरव भाटी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण की मकान, दुकान व शिक्षण संस्थान की योजना जल्द आएगी
भाजपा बूथ सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉ. महेश शर्मा को जिताने अपने बूथ पर जुट जा...
यूपी : मुख्यमंत्री योगी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे 
सिग्नेचर बिल्डिंग के रूप में नजर आएगा यमुना प्राधिकरण का नया कार्यालय
56वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2023 एवं आईएचजीएफ दिल्ली मेला- फर्नीचर 2023 का आगाज 12 अक्टूबर से
ग्रेटर नोएडा में रायन स्कूल की धमाकेदार जीत, नॉर्थ ज़ोन-II स्केटिंग चैंपियनशिप पर कब्जा
ओडिशा: DRDO के चार संविदा कर्मचारी गिरफ्तार, रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने का आरोप
ग्रेटर नोएडा में खुला ट्रॉली बॉय का हैप्पी स्टोर, 24 घण्टे मिलेगा जरूरत का समान
ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 में आध्यात्मिक जागरूकता एवं राजयोग अनुभूति कार्यक्रम आयोजित
जिलाधिकारी ने जगनपुर एवं मझावली के बीच प्रस्तावित लिंक रोड का किया दौरा
बिग ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हाईवा और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मुआवजा बढ़ाने की मांग तेज , विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सर्किल रेट समीक्षा ...
चेरी काउंटी सोसाइटी में वरिष्ठ नागरिकों ने किया योगाभ्यास
सीएम योगी के नेतृत्व में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश
बकाया भुगतान कर ओसी ले और खरीदारों के नाम रजिस्ट्री करे बिल्डर
World Post Day 2021: भारत में डाक सेवाओं का इतिहास, सबसे पुराना टेलीग्राम