नशा मुक्त भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा, प्रधानमंत्री ने किया “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा। देश को नशा मुक्त और विकसित भारत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के पूर्वाचल रॉयल सिटी क्लब हाउस में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष अर्पित तिवारी रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को उपस्थित जनों के साथ सुना और युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ की दीदी प्रीति, ज्ञान चंद शर्मा, संजीव गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब युवा वर्ग स्वयं आगे बढ़कर इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दे। सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
