इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग, कंपनी की दीवार और लोहे बीम गिरी, पांच फायर कर्मी घायल, 2 की मौत

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार की मध्य रात्रि को भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिए पहुंचे पांच दमकल कर्मी आग बुझाते समय दीवार एवं लोहे की बीम गिरने की वजह से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दो कि उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के चलते पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि को थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में स्थित आईएलजीआईएम कंपनी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का कार्य होता है उसमें आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। इसी दौरान कंपनी की साइट की एक दीवार एवं लोहे की बीम अचानक गिर गई। जिसके कारण फायर सर्विस के कर्मचारी मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार एवं फायरमैन रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आज तड़के को चिकित्सकों द्वारा फायरमैन रोहित यादव एवं मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीन कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर है। उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी देखे:-

निकाय चुनाव : प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान अधिकारीयों को निष्पक्षता से चुनाव कराने की नसीहत
जीआईएमएस में पीजीडीएम का  दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “मेराकी” का समापन 
किसान आंदोलन : आज लाल किला, जामा मस्जिद और ITO समेत दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशन बंद, इंटरचेंज जारी, स...
“भक्ति, सेवा और संकीर्तन की अनोखी मिसाल — सम्पन्न हुई वैष्णवी पदयात्रा”
ककोड़ में 250 बीघा भूमि कब्ज़ा मुक्त, 2500 करोड़ की अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
शारदा विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “कोरस” भव्य आयोजन के साथ संपन्न
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो फरार
जी डी गोयंका में BATON - THE LEAD खेल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, छात्रों ने दिखाए अद्भुत कौशल
द्रोण मेले में वीर हकीकत राय पर आधारित नाटक का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
सिपाही के इस हरकत की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सस्पेंड
कैंसर से जंग जीत चुके बच्चों के साथ मनाया गया जिंदगी का जश्न
जेवर तहसील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश प्रदर्शन: किसानों की समस्याओं और पुलिसिया दमन के खिलाफ...
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रखेगा ग्रेनो के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नजर
"कैलाश  हेल्थ कार्ड" का शुभारम्भ, जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी राहत
ग्रेटर नोएडा के दो खिलाड़ियों का वीवो प्रो कबड्डी सीजन 8 में हुआ चयन
शारदा अस्पताल में आयोजित हुआ फायर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को आग से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी