जीएनआईओटी में सजे प्रतिभा सम्मान के मंच, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया “नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026” का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा, 1 अगस्त। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को नमस्कार फाउंडेशन की ओर से ‘नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और डिजिटल सृजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे, जबकि इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिभा, नवाचार और युवा शक्ति का अग्रणी प्रदेश बनकर उभर रहा है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने नमस्कार फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा कि आज का युवा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि नवाचार और सामाजिक योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित करने की यह पहल नई परंपरा स्थापित करेगी।

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और नवाचारी नागरिक तैयार करना है। वहीं संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान का उत्सव है तथा ऐसे मंच उन्हें नई पहचान प्रदान करते हैं।

नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र ने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना है। फाउंडेशन के अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बताया कि संस्था शिक्षा, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों, मीडिया संस्थानों तथा डिजिटल मंचों से जुड़े शिक्षाविद, उद्यमी, शोधार्थी, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को भविष्य में और व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

यह भी देखे:-

UP BOARD RESULT 2024: 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया
UNGA : दुनिया ने की विकास-व्यापार की बात, इमरान बोले- कश्मीर पर भारत का कब्जा
जी एन आई ओ टी एम बी ए इंस्टिट्यूट में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
किशोर न्याय बोर्ड के बच्चों के लिए शारदा स्कूल ऑफ लॉ की अनोखी पहल
बैठक में स्टार्टअप और इनोवेशन पर हुई चर्चा
गलगोटिया विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके रणनीति स...
लॉयड जॉब फेस्ट में युवाओं को मिला रोजगार
आईआईएमटी में "आईओटी और सेंसर" पर कार्यशाला का आयोजन
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन एवं दा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी ...
जीडी गोयनका में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में फार्मासिस्ट लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ शिखा
‘‘शोध हेतु विषय वस्तु एवं गुणवत्ता की परख में एथिकल कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान - डाॅ0 हरमीत सिंह रेह...
शारदा यूनिवर्सिटी में 7 वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
"प्रोजेक्ट सहयोग" के तहत पूर्व छात्रों द्वारा एलुमनी टॉक - रुबरू- का आयोजन
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला