एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जीएनआईओटी एमबीए में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शुक्रवार को जीएनआईओटी एमबीए संस्थान परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने की। इस अवसर पर मैनेजमेंट सदस्य जे. एस. रावल, वाइस प्रेसिडेंट टी. एन. चौरसिया तथा सुशील भारद्वाज ने सहजन (मोरिंगा), जामुन, नीम, गुड़हल, पीपल, बेलपत्र, मीठा नीम और बरगद सहित औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में डीन, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर को हराभरा व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

मैनेजमेंट सदस्य जे. एस. रावल ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य देने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए।

निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि के भी आधार हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्विद्यालय के छात्रों को घर पर ऑनलाइन दिए जा रहे हैं व्याख्यान
एक्यूरेट में शिक्षक दिवस, छात्रों ने शिक्षकों को दिया उपहार, लिया आशीर्वाद
शारदा विश्वविद्यालय मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
आईईसी कालेज की फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरके छात्र
"एक्यूरेट में नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन"
लॉयड फार्मेसी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ने डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024 में जीते 20 पदक
ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया दान उत्सव
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, में मनाया गया अंतर्देशीय भाषा सप्ताह
जीएल बजाज पीजीडीएम विभाग में दीक्षारम्भ समारोह
FARE YOU WELL’ SAYS RYAN GREATER NOIDA
लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बीबीए में विदाई पार्टी का आयोजन
एकेटीयू में धूमधाम से मना उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी प्रदेश की वैभव...
कल नोएडा-ग्रेनो के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
गलगोटिया विश्विद्यालय : लॉ के छात्रों ने बच्चों को बताया CYBER CRIME से बचने का उपाय
गलगोटिया विश्विद्यालय : मीडिया विभाग के छात्रों ने जाना रेडियो जॉकी में है उज्ज्वल कैरियर