बिसरख धाम में गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने की गुरु चरण वंदना, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
ग्रेटर नोएडा। श्री मोहन दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, बिसरख धाम (रावण जन्म स्थली) में गुरु पूर्णिमा एवं बाबा मोहन राम जी की बड़ी दौज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज, योगीराज पीठाधीश्वर एवं संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मोहन दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट ने सभी शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। गुरु पर्व एवं बाबा की दौज के उपलक्ष्य में बाबा मोहन राम जी की कृपा और भक्तों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान शिष्यों ने गुरु चरण पूजन किया और पगड़ी बांधकर गुरु जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। अनेक श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा एवं गुरु मंत्र प्राप्त कर श्रद्धा अनुसार गुरु चरणों में वस्त्र, मिष्ठान एवं गुरु दक्षिणा अर्पित की।
इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से श्रद्धालु बिसरख धाम पहुंचे। इनमें महामंडलेश्वर स्वामी राजेशानंद योगेश्वर बखरबा धाम मोदीनगर, डॉ. पवन कुमार सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजवीर पटवारी, युवराज सिंह, नरेंद्र सिंह, पूरन सिंह खैरपुर गुर्जर, रितिक जी, प्रमोद भड़ाना, अमित भड़ाना, नरेंद्र भाटी बिसरख, वीरेंद्र यादव गाजियाबाद, सागर यादव सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रामवीर शर्मा, संदीप शर्मा, गोपाल शर्मा, विनोद कुमार, अनिल भाटी, नरेश भाटी, रूपन भाटी, आदेश भाटी, प्रमोद भाटी, अनार भाटी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। महिला श्रद्धालुओं में श्रीमती शकुंतला देवी, गुड्डी एडवोकेट, प्रियंका त्यागी, सुदक्षणा गांगुली, पूनम भाटी, ममता शर्मा, सविता शर्मा, मंजू शर्मा, कुन्ती चेची, छमा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहीं।
मंदिर के पुजारी सुशील शास्त्री, कृष्ण कौशिक, अमर त्यागी, अनिरुद्ध गांगुली एवं पत्रकार बंधुओं सहित हजारों भक्तों ने गुरु पूर्णिमा एवं दौज के पवित्र पर्व में भाग लिया।
बिसरख धाम की ओर से सभी श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
