ग्रेटर नोएडा में मां बगलामुखी एवं महादेव महायज्ञ का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। सावन माह के प्रथम दिन साइट-4 स्थित श्री शक्ति मंदिर मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में गुरुवार से पांच दिवसीय मां बगलामुखी एवं महादेव महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ का आयोजन शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के मार्गदर्शन में उनके शिष्यों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में मैक्सपाइन ग्रुप की प्रमुख भूमिका बताई गई।

महायज्ञ का शुभारंभ आचार्य सनोज शास्त्री एवं अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी और भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर कराया। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म और हिंदू समाज के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि समाज को अपने धर्म, संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा के लिए आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने हेतु भगवान महादेव और मां बगलामुखी की आराधना करनी चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और समाज के प्रति जागरूक रहकर आध्यात्मिक साधना से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने महायज्ञ के आयोजन में सहयोग के लिए ग्रेटर नोएडा के श्रद्धालुओं और मैक्सपाइन ग्रुप का आभार व्यक्त किया। प्रथम दिवस के यजमान प्रदीप त्यागी, अनीता त्यागी एवं उनका परिवार रहा।

महायज्ञ में पंकज, आलोक, अमित, संजय, वीरेंद्र, बृजमोहन, अभय, अजय, राजकुमार, मोहित, आयुष, जयदीप, अंकुर, पुलकित, सिद्धार्थ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महायज्ञ आगामी पांच दिनों तक प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठानों और हवन के साथ जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग, 16 जुलाई 2020
कल का पंचांग, 18 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 1 जनवरी 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग 9 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
धर्मगुरुओं का संगम: श्री गुरु नानक देव जी के 556वें जन्मोत्सव पर विशाल उत्सव, गोस्वामी सुशील जी महार...
आज का पंचांग, 26 जून 20120, जानिए शुभ व अशुभ मूहुर्त
कल का पंचांग व राशि फल, 7 अप्रैल 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : अल्फा 1 शिव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, बच्चों ने दी सुंदर प्रस्...
कल का पंचांग, 5 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
लोक कल्याण को महादेव नील कंठ कहलाए
कल का पंचांग, 24 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 9  अक्टूबर, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग पंचांग, 3 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महाकुंभ 2025: आस्था, भव्यता और इतिहास के महासंगम का भव्य समापन
कल का पंचांग, 20 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त