जीएनआईओटी के छात्रों ने जिम कॉर्बेट में सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

जीएनआईओटी के छात्रों ने जिम कॉर्बेट में सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (जीआईएमएस) ने अपने पीजीडीएम बैच 2026-28 के विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पांच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, संचार कौशल, निर्णय लेने की क्षमता और कॉर्पोरेट व्यवहार की व्यावहारिक समझ विकसित करना था।

प्रशिक्षण के पहले दिन टीम बिल्डिंग गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नेतृत्व और आपसी सहयोग का अभ्यास किया। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने नैनीताल का भ्रमण कर प्राकृतिक वातावरण में समूह गतिविधियों में भाग लिया।

तीसरे दिन विभिन्न कॉर्पोरेट विशेषज्ञों ने करियर, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और उद्योग जगत की जरूरतों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान मोटिवेशनल स्पीकर ने लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और सफलता पर अपने विचार साझा किए। वहीं स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने हास्य और प्रेरक संदेशों से विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। शाम को डीजे नाइट का भी आयोजन किया गया।

चौथे दिन विद्यार्थियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया और विभिन्न आउटबाउंड गतिविधियों के जरिए टीमवर्क, रणनीतिक सोच, समय प्रबंधन और समस्या समाधान जैसे प्रबंधकीय कौशल सीखे।

संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि जीआईएमएस का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहारिक अनुभवों के माध्यम से उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और पेशेवर दक्षता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी नए अनुभव, आत्मविश्वास और बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ लौटे। संस्थान ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्वविद्यालय में सर्वोच्च प्लेसमेंट
जहांगीरपुर पब्लिक इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बने कुलभूषण शर्मा
हिंदी दिवस पर संगोष्ठी एवम स्वास्थ्य ही कुंजी पर व्याख्यान
रयान स्कूल को मिला स्टेम प्रोजेक्ट ऑफ़ द ईयर प्रतियोगिता
Chem Fiesta 3.0 में विज्ञान का जादू: शारदा विश्वविद्यालय में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा और शोध की झलक
जीबीयू में ऑनलाइन — वर्ल्ड ऑफ कैरियर सम्मिट
शारदा केयर हेल्थसिटी में दुर्लभ ड्यूल ट्यूमर की सफल मिनिमली इनवेसिव सर्जरी, महिला को मिली नई ज़िंदगी
जी. डी. गोयंका में मनाया गया आन लाइन नेशनल मैंगो डे (आम दिवस)  
शारदा विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति वैश्विक केंद्र का हुआ शुभारंभ
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में हुआ हेल्थ टॉक और हेल्थ चेकअप का आयोजन
एचआईएमटी ग्रुप में ‘जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026’ 21 अप्रैल से, 65 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती
AKTU: 15 तक भरे जाएंगे परीक्षा फाॅर्म
आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 जून तक चलेगा “आईटीआई चलो अभियान”
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और HCL फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ग्लोबल इंस्टिट्यूट में "री-लाइफ सेमिनार" क...
GL बजाज में विमेन आंत्रप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (WEDP) का भव्य शुभारंभ
जी.एल. बजाज में गूंजे सेवा, सुशासन और त्याग के संदेश — अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर स्मृति ईर...