जेपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्केटिंग में लहराया परचम, 13 पदक जीतकर बढ़ाया मान
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित फादर एग्रेल स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय स्केटिंग चैंपियनशिप ‘सुर ताल आकृति 2.0’ में जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 जुलाई को हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जेपी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया कि कड़े मुकाबलों के बीच विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन गति, संतुलन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजली मलिक ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराता रहेगा।
स्वर्ण पदक विजेता:
पूर्विक रंजन (कक्षा-2 ए), आदित्य त्यागी (कक्षा-4 ए) एवं सौर्य चौहान (कक्षा-5 डी)।
रजत पदक विजेता:
योहान भाटिया (कक्षा-4 ई), अयाज़ खान (कक्षा-2 डी), विवान पीलवान (कक्षा-5 ई) एवं वैदर्भी साहू (कक्षा-6 बी)।
कांस्य पदक विजेता:
प्रणीत गुप्ता (कक्षा-4 डी), आराध्या सिंह (कक्षा-5 बी), अमायरा तेवतिया (कक्षा-4 बी), आहान अरोड़ा (कक्षा-2 सी), हृदान (यूकेजी सीडर) एवं आयरा पटेल (कक्षा-5 ई)।
