भाजपा बूथ सम्मेलन में संगठन मजबूती पर जोर

ग्रेटर नोएडा, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर द्वारा दनकौर मंडल में जेवर विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें रघुपुरा, जेवर, कासना और दनकौर मंडलों के बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी सतीश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन विकास चौधरी ने किया।

सतीश शर्मा ने बूथ अध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर विधानसभा में एयरपोर्ट, राजकीय डिग्री कॉलेज सहित कई विकास कार्य हुए हैं तथा जल्द ही राजकीय अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, स्टेडियम और फिल्म सिटी जैसी परियोजनाएं भी शुरू होंगी।

इस दौरान जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, चंद्रमणि भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू, धरना प्रदर्शन पर भी रोक.
देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार हुए सम्म्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने CISF कैंप सूरजपुर में किया केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास
किसानों के साथ पटवारी-कानूनगो की मारपीट के विरोध में किसान संगठनों ने किया सदर तहसील पर धरना-प्रदर्श...
शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित स्टेट क्वान की डू कराटे चैंपियनशिप में अलीगढ़ टीम ने मारी बाजी, शारदा...
भारत में कैंसर जीन थेरेपी में लाएंगे क्रांति: शारदा विश्वविद्यालय और मेडथेरेपी बायोटेक्नोलॉजी के बीच...
ग्रेटर नोएडा में युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर कार्यशाला, 100 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल
टैम्पो पलटने से 1 की मौत, 3 घायल
बालदिवस पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने झुग्गी-झोपड़ियों में किये फल वितरित
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का निधन, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने निवास पर पहु...
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में आवारा कुत्तों का आतंक , बीटा 1 में बच्ची को घसीटते हुए ले गया कुत्ता,...
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति : 14 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी पहाड़ की संस्कृति
जहांगीरपुर में भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनाई
डीडब्ल्यूपीएस, केपी-III में फागुन महोत्सव का आयोजन
जहांगीरपुर में पोलोथिन बैग के इस्तेमाल को रोकने के लिए चलाया अभियान, दुकानदारों मे मचा हड़कंप
सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोला, संविधान के सम्मान और संरक्षण को लेकर दी नसीहत