25 लूटे गए मोबाइल के साथ दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी अपाचे बाइक व तमंचे बरामद

ग्रेटर नोएडा, 22 जुलाई। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 25 लूटे गए मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगी अपाचे मोटरसाइकिल तथा दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को ग्राम गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान फैजान पठान और फरमान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान पठान (23) निवासी तिरथली, थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर तथा फरमान (22) निवासी झाझर, थाना ककोड़, बुलंदशहर (मूल निवासी खुर्जा नगर) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नॉलेज पार्क और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में राह चलते लोगों के मोबाइल फोन झपटकर फरार हो जाते थे। इसके बाद महंगे मोबाइल फोन को कम कीमत पर बेचकर अवैध लाभ कमाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 25 छीने गए मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस संबंध में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा संख्या 168/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5), 345(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

थाना भी महफूज नहीं, चुनाव के समय थाने में जमा कराई गई कर्नल की पिस्टल गायब
पुलिस ने तीन शातिर चोरो को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
हूटर बजाकर बीजेपी नेता झाड़ रहा था रौब, पुलिस से की अभद्रता, हुआ गिरफ्तार
गौरव चंदेल के परिवार से मिली कमिश्नर व आईजी मेरठ
मूजखेड़ा में बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को छत से नीचे फे...
बीजेपी नेता से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन
उद्योगपति के घर लूट, जांच में जुटी पुलिस, आठ टीम का गठन
तमंचे के बल पर राशन डीलर से नगदी छीनने का आरोप
शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश , चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद 
ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या
पत्नी की मौत का इंसाफ मांगने पति बच्चों के साथ धरने पर बैठा
UPDATE : बुजुर्ग किसान की खेत में गोली मारकर हत्या
चोरी के 10 बाइक के साथ 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार 
बेटी ने दूसरी जाति के लड़के से शादी की तो परिजनों ने उठाया ये खौफनाक कदम
अपार्टमेंट के 12 वीं मंजिल से गिरी युवती की मौत
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली