सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ्स स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट-2026 का उत्साह और गरिमा के साथ शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जोनों की छात्राओं ने जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, विद्यालय एवं रीजनल स्पोर्ट्स ध्वज फहराने, प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलट्टी के स्वागत उद्बोधन, विद्यालय के कोयर दल द्वारा स्वागत गीत, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के प्रेरक संबोधन, खिलाड़ियों की शपथ तथा प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन के साथ हुई। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं शिक्षाविद् डॉ. ऋचा सूद ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं। उन्होंने छात्राओं को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। डॉ. सूद सीबीएसई नेशनल अवॉर्डी प्राचार्य, गाजियाबाद की पहली महिला एशियन मेडलिस्ट और 131 पुस्तकों की लेखिका हैं। वर्ष 2026 में उन्होंने विश्व मास्टर्स ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत तथा राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

प्रमुख परिणाम

अंडर-14 ऊंची कूद

प्रथम – अयोना चौधरी (प्रयागराज)

द्वितीय – एलिक्स भाटी (गाजियाबाद)

तृतीय – उत्तरा पाल (कानपुर नॉर्थ)

अंडर-14 गोला फेंक

प्रथम – आराध्या कपूर (कानपुर नॉर्थ)

द्वितीय – दीपिका चौहान (गाजियाबाद)

तृतीय – प्रियांशी (गाजियाबाद)

अंडर-17, 400 मीटर दौड़

प्रथम – तृप्ति प्रेमी (गाजियाबाद)

द्वितीय – गोरी (मेरठ)

तृतीय – आशिनी देव यादव (वाराणसी)

अंडर-17 ऊंची कूद

प्रथम – नित्या सिंह (वाराणसी)

द्वितीय – गौरी भासर (मेरठ)

तृतीय – तफीदा समद (प्रयागराज)

अंडर-19, 400 मीटर दौड़

प्रथम – जिया नाज़ (मेरठ)

द्वितीय – अनन्या भारती (कानपुर साउथ)

तृतीय – सौम्या पाल (कानपुर नॉर्थ)

अंडर-19 गोला फेंक

प्रथम – अनन्या सक्सेना (मेरठ)

द्वितीय – प्राप्ति गुप्ता (प्रयागराज)

तृतीय – परिधि सिंह (वाराणसी)

अंडर-19, 3000 मीटर दौड़

प्रथम – पावनी अवस्थी (कानपुर नॉर्थ)

द्वितीय – ऐशलिन विनिफ्रेड सिरिल (गोरखपुर)

तृतीय – दिक्षिका शर्मा (कानपुर नॉर्थ)

इस अवसर पर गाजियाबाद ज़ोन समन्वयक फादर मोसेस, गोरखपुर ज़ोन समन्वयक डेविड सिरिल, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलट्टी, खेल विभाग के अधिकारी, निर्णायक मंडल तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का क्रिकेट कार्निवाल: "खेल से जुड़े, संबंध बढ़ाएं" – सीए सती...
नेशनल रोलर बास्केट बॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए टीम चंडीगढ़ रवाना
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू हुई वहीं गुर...
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : गौतम बुद्ध नगर में कबड्डी और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का समापन 
तालकटोरा स्टेडियम में ग्रेटर नोएडा के कराटे खिलाड़ियों का जलवा, यूपी टीम को दिलाई ओवरऑल ट्रॉफी
एनआईईटी ने 9 गोल्ड मेडल जीतकर ओवरऑल विनर ट्रॉफी पर किया कब्जा, एकेटीयू स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का गल...
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए गौतमबुद्ध नगर  के डीएम  सुहास एलवाई, तोक्यो पैरालिंपिक में जीता था ...
जेल प्रीमियर लीग के छठे दिन खेले गए तीन मैच, खेल के माध्यम से बंदियों को तनाव मुक्त रखना है उद्देश्य
Ryan Greater Noida winners at Open Inter School Skating Championship
सुशासन दिवस व अटल शताब्दी जयंती पर सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन
वर्ल्ड चैंपियन महावीर विनोद राणा के साथ शिष्य वेदांता एयरटेल हाफ मैराथन में लेंगे हिस्सा
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र गौरव शर्मा विज्जी ट्रॉफी के लिए चयनित
देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों और माताओं का हुआ सम्मान
जीतो नेशनल गेम का आगाज, 26 से 29 मई तक, देश भर से 700 बच्चे ले रहे हैं हिस्सा 
पहलवान जोंटी भाटी ने जीती एक लाख की इनामी कुश्ती, हरियाणा के निशांत को दी मात
जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप : अंशुल की बदौलत इन्द्रजीत सिंह एकेडमी ने जीता मैच