IBA की पहल रंग लाई, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण शुरू

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) की पहल पर उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 औद्योगिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन व्यवस्था का शुभारंभ हो गया। इसके साथ ही क्षेत्र की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में भी प्राधिकरण ने तेज़ी से कदम बढ़ाए हैं।

IBA द्वारा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी बी.एस. को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद उनके निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार की।

मंगलवार को वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) चेतराम सिंह, एजीएम आर.डी. पांडे, प्रबंधक रोहित गुप्ता तथा अन्य अधिकारियों ने IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग विहार एक्सटेंशन का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर इकोटेक-3 के बाद अब उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में भी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्र के उद्यमियों में उत्साह का माहौल है।

वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों में सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज सुधार और स्वच्छता से जुड़े लंबित कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। साथ ही सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, पौधारोपण, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर भी तेजी से कार्य होगा।

प्राधिकरण ने चरणबद्ध तरीके से श्रमिक सुविधा केंद्र, सार्वजनिक शौचालय, हरित पट्टी, सीसीटीवी कैमरे और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित करने का भी आश्वासन दिया।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्राधिकरण ने उद्यमियों की समस्याओं पर जिस संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई की है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी. और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी बी.एस. के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी. ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य सभी औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इकोटेक-1, इकोटेक-2, इकोटेक-6, इकोटेक-11, उद्योग विहार और सेक्टर-130 सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी बी.एस. ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राधिकरण की प्राथमिकता है और सभी विभागों को गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। IBA ने प्राधिकरण के अधिकारियों का त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी देखे:-

World Arthritis Day 2021: आइए जानें अर्थराइटिस से जुड़े 7 मिथकों की सच्चाई!
भारत पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने की अगवानी
वेदांतम व वैलेनोवा सोसाइटी पर 1.02 लाख रुपये का जुर्माना
संदिग्ध हालात में सातवीं कक्षा का छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में ईएसवीसी-3000 का भव्य समापन, सौर और इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक ने किया मंत्...
AIF योजना को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, किसानों को जल्द मिलेगा लाभ
श्री दशरथ ट्रस्ट (रजि.) द्वारा मंदिर प्रांगणों में किया गया  वृक्षारोपण  
भू माफियाओं को चिन्हित कर 10 दिन में करें कड़ी कार्यवाही , डीएम सुहास एल.वाई. ने मातहत अधिकारियों को ...
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बी.टेक छात्र की मौत
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बाजार बंद
बायर्स की समस्या को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन
रैंडम जांच अभियान समाप्त, स्वच्छ जलापूर्ति की मुहिम रहेगी जारी
कासना–सिरसा–ईस्टर्न पेरिफेरल मार्ग होगा और सुगम, चौड़ीकरण व रीसर्फेसिंग की तैयारी
फोर्टिस ने स्टेलर एमआई लेगेसी सोसायटी में शुरू किया चिकित्सा कक्ष, निवासियों को मिलेगी स्वास्थ्य सेव...
केंद्रीय बजट 2026 पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का तीखा हमला
डीएम  सुहास एल0वाई0 की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति एवं जिला वेटलैण्ड समिति क...