कांग्रेस का हक़ मांगों अभियान : इन गांवों में लगेगी किसानों की चौपाल, राजबब्बर होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा : कांग्रेस पार्टी ग्रेटर नोएडा में हक़ मांगों अभियान के तहत किसानों का चौपाल लगाएगी। यह कार्यक्रम कल शनिवार 17 जून को आयोजित होने जा रहा है।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वो किसानों और नौजवानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्या से रूबरू होंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अजीत दौला ने बताया आज किसान को उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है जिससे सिंचाई कारण खेत सूख रहे हैं। किसानों की फसल का सही दाम नहीं मिल रहा हैं।

किसान कर्ज में डूब गया हैं। नौजवान बेरोजगार है। किसानों और नौजवानों के हक की लडाई के लिए कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ग्रेटर नोएडा में मिलक लच्छी,कनारसी,भट्टा पारसौल,दनकौर,अस्तौली,राजपुर,डेरीन महमूदपुर,समेत कई गावों में जाकर किसानों की चौपाल लगाकर उनकी समस्या सुनेगें। दोपहर 2 बजे कनारसी गांव दनकौर में राजबब्बर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से रूबरू होंगे। महासचिव अजीत दौला ने बताया सीधा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है पार्टी किसानों और नौजवानों की समस्या जाने और प्रदेश और प्रदेश स्तर पर रणनीति बना कर किसनों को उनका हक़ दिलाया जा सके।

यह भी देखे:-

बसपा लोकसभा क्षेत्र गौतम बुद्ध नगर से प्रभारी/प्रत्याशी वीरेन्द्र डाढ़ा ने जेवर विधानसभा के गांवों क...
फ्री होल्ड कॉलोनियों के नियमितीकरण की मांग को मुद्दा बनाएगी समाजवादी पार्टी
आम आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर की मासिक बैठक संपन्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे : रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत
बसपा लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र डाढा का हुआ स्वागत
बीजेपी ने चलाया नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जन जागरण अभियान
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष आज़ाद मलिक का जोरदार स्वागत
यमुना एक्सप्रेस वे : टोल फ्री को लेकर हुई महापंचायत
पिछड़े वर्ग की शिक्षा सहायता राशि को केंद्र सरकार ने बढ़ाया : होराम सिंह 
भाजपा ने किया गौतम बुद्ध नगर में चेतना महाभियान बैठक के तहत वोटरों से संवाद
यूपी चुनाव: मायावती ने मुख्तार अंसारी का काटा टिकट, कहा- 'किसी बाहुबली-माफिया को बसपा नहीं लड़ाएगी च...
दिल्ली दौरे पर सीएम आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट
काशीराम के संघर्ष को आगे बढ़ाएगी कांग्रेस: दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया जनसंवाद, किसानों की समस्या सुनीं
सपाईओ ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत
जेवर टोल पर 30 मार्च को किसान महापंचायत करेंगे