जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न, पीजीडीएम विद्यार्थियों को मिले डिप्लोमा और मेधावियों को पदक

ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएलबीआईएमआर) में पीजीडीएम बैच 2023–25 का 16वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश सिन्हा रहे। इस दौरान स्नातक विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए गए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ शैक्षणिक शोभायात्रा एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान के एलुमनाई चैप्टर लंदन, दुबई सहित देश के विभिन्न शहरों में सक्रिय हैं, जो विद्यार्थियों को वैश्विक नेटवर्किंग और करियर विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।

मुख्य अतिथि राजेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षांत समारोह किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में मजबूत मूल्य प्रणाली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उद्योग जगत को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिकता, उत्कृष्ट कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण वाले पेशेवरों की आवश्यकता है।

संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, उद्योग-अकादमिक सहयोग, शोध, प्लेसमेंट, अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

समारोह में पीजीडीएम बैच 2023–25 के विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से डिप्लोमा प्रदान किए गए। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्नेहा प्रज्वल को स्वर्ण पदक, जया को रजत पदक तथा अखिल कुमार को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों का उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. भावना भारद्वाज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। दीक्षांत समारोह स्नातक विद्यार्थियों और उनके परिजनों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा यादगार अवसर साबित हुआ। औपचारिक कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने डीजे संगीत और रात्रिभोज के साथ अपनी सफलता का उत्सव मनाया।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय : टीम इ बूस्टर्स ने जीता इको कॉर्ट सीजन-5 प्रतियोगिता
जीबीयू की रिमोट प्राक्टर्ड ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में छात्रों की अच्छी उपस्थिति
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने बच्चों को किये स्वेटर वितरित
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में नेशनल कॉन्फ्रेंस: एआई-संचालित शिक्षा और भारत 2047 विज़न प...
ग्रेटर नोएडा में भाजपा द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने नियोनेटल रिससिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया
रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को एराइज़ उत्कृष्टता पुरस्कार-2025, सतत विकास में योगदान के लिए मि...
जीएल बजाज संस्थान में पीजीडीएम 2017-19 बैच के छात्रों का विदाई समारोह
शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर ने छात्रों को  नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया
GL बजाज में CISCO सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, छात्रों को उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षित करने पर जोर
World Tuberculosis Day 2021: कोरोनाकाल में टीबी की दवा न छोड़ें मरीज, हो सकता है खतरा
GL बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 – हार्डवेयर एडिशन का ...
एकेटीयू में पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
गलगोटिया कॉलेज में "विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद" का सफल आयोजन
कीर्तिमान : गलगोटियाज यूनिवर्सिटी  में अब तक का सबसे अधिक प्लेसमेंट ऑफर 
राष्ट्रीय ध्वज 130 करोड़ भारतीयों की एकता का प्रतीकः डॉ. मयंक अग्रवाल