बच्चों ने दिया पृथ्वी बचाओ पौधे लगाओ का संदेश

नोएडा सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजलस प्ले एंड नर्सरी स्कूल में शुक्रवार को पृथ्वी बचाओ पौधे लगाओ का संदेश नन्हें बच्चों ने दिया। प्ले, नर्सरी व केजी के विद्यार्थियों ने सभी को पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ का संदेश पौधा लगाकर दिया। वर्तमान में पेड़ों की संख्या जिस तरह कम हो रही है उस पर भी प्रकाश डाला गया। विश्व पृथ्वी दिवस के पूर्व लिटिल एंजलस के छात्र व छात्राओं ने अपने नन्हें हाथों से पौधे लगाये और उन्हें बड़ा करने का प्रण लिया। इसी के साथ अपने परिजनों को बच्चों ने पौधे लगाओ पृथ्वी बचाओ, पृथ्वी को बचाना है घर-घर में पौधे लगाना है आदि के नारे से पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया। स्कूल की प्राचार्य दीक्षा जोशी ने बच्चों को कलात्मक तरीके से पृथ्वी पर कम हो रही पेडों की संख्या के दुष्परिणाम से अवगत करवाया। उन्होंने सभी बच्चों को बताया कि हर घर मे पौधे लगाओ और उनकी देखभाल करो। क्योंकि पृथ्वी पर समय के साथ-साथ सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। स्कूल इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य समेत अध्यापक अमीता पुंधीर, अजीमा खातून व चांदनी ने अपना सहयोग दिया।

यह भी देखे:-

शारदा विवि ने एमईएससी के साथ किया करार, दो नए कोर्स से उज्ज्वल होंगे छात्रों के भविष्य
Breaking Hindi News LIVE: कोरोना के चलते एम्स ने स्थगित की INI-CET PG 2021 प्रवेश परीक्षा
ग्रेनो में अवैध यूनिपोल दिखें तो प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी, वेबसाइट पर अपलोड की वैध...
बिहार: अब चिराग ने किया 'बंगले' पर दावा, क्या पारस गुट से मिलेगी जीत?
Tokyo Olympics: पुरुष हॉकी में भारत की लगातार तीसरी जीत, आखिरी ग्रुप मुकाबले में जापान को हराया
18 साल बाद वतन वापसी : पाकिस्तान में एक गलती की वजह से काटी 14 साल की सजा, धर्म सिंह लौटा देश
यमुना एक्सप्रेस वे पर लूट: बस को हाइजेक कर बदमाशों ने सवारियों से की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा: श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी मानस सत्संग का शुभारंभ
मुगल काल से 2017 तक गायब थी यूपी की असली पहचान, भाजपा ने दिलाई वापस: अमित शाह
ग्रेटर नोएडा: नेह नीड़ फाउंडेशन मेरठ उठायेगा ग्रेटर नोएडा के सात बच्चों की आवासीय शिक्षा का खर्च
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
'ये हार नहीं है': भारतीय महिला हॉकी टीम को मिल रही हैं बधाइयां, पीएम से लेकर आम जनता तक ने सराहा
वाराणसी:  रविदास जयंती ,सियासी हस्तियों का जमावड़ा, धर्मेन्‍द्र प्रधान ने टेका मत्‍था, एक ही समय पर ...
शारदा विश्विधालय में अन्तार्ष्ट्रीय मोनोपॉज दिवस मनाया गया
जीएल बजाज के छात्र अमन गुप्ता ने नेशनल हैकथॉन टेकसर्फ 2023 में पहला स्थान जीता
श्री रामलीला कमेटी साईट 4 रामलीला मंचन : श्री राम ने 55 फिट का शिव धनुष 50 फिट की ऊँचाई पर खण्डित क...