सूरजपुर में कार के अंदर युवक का शव मिला, पास से तमंचा बरामद

ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई। थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-3 ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर रविवार को एक कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस लेपर्ड टीम गश्त के दौरान साईं मंदिर गोल चक्कर से डेल्टा-3 ओ ब्लॉक तिराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान सर्विस रोड पर एक स्कॉर्पियो-एन कार सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी, जिसकी बैक लाइट और आगे की टेल लाइट जल रही थी।

पुलिसकर्मियों ने कार चालक से वाहन हटाने के लिए कहा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पास जाकर देखा तो ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के शरीर से रक्त बह रहा था। मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ।

स्थानीय पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों और फोरेंसिक टीम को सूचना दी तथा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सौराज पुत्र प्रेमराज, निवासी ग्राम जुमरथपुर, दिल्ली तथा वर्तमान पता मिग्सन ग्रीन सोसाइटी, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 36 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

होस्टल संचालक से ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला इनामी बदमाश एनकाउंटर में घायल
बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक से की लूटा
चाय देने के विवाद में बदमाशों ने चाय विक्रेता पर किया हमला
महक ईको सिटी के पास अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 110 पव्वे बरामद
लूटेरे ने बरामद करवाई यमुना एक्स्प्रेसवे से लूटी गई कार
लूटपाट और चोरी करने वाले सात बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
अवैध रूप से शराब बेचने वाला गिरफ्तार
जेवरात और नगदी चोरी
शिक्षिका से रेप का आरोपी स्कूल स्कूल संचालक गिरफ्तार
रेप के आरोपी दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
दिन दहाड़े ज्वेलर को गोली मारकर फरार हुए बदमाश 
हथियारबंद बदमाशों ने मोबाईल और नकदी लूटा
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ दो शातिर गिरफ्तार
युवती का पूर्व सहकर्मी सोशल मीडिया पर डाल रहा है उसकी गलत फोटो और वीडियो
जानिए कैसे , क्रेडिट कार्ड ऑफर का झांसा देकर करते थे ठगी , पांच गिरफ्तार
लाखों रुपए लेकर भी ठीक से नहीं की मकान की मरम्मत, दो छत गिरी, मुकदमा दर्ज