डीएम के निर्देश पर स्कूलों की कैंटीन की सघन जांच अभियान

ग्रेटर नोएडा। जनपद के सभी स्कूलों में बच्चों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो इस संबंध में डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में कई स्थानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया और सैंपल भेजे गए।
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के निर्देश पर स्कूलों की कैंटीन की सघन जांच के निर्देशों के क्रम में आज रेनू सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सेक्टर 19 स्थित मदर प्राइड स्कूल की कैंटीन का निरीक्षण किया गया। खाना पकाने में इस्तेमाल हो रहे धनिया पाउडर के नमूने को संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार श्वेता चक्रवर्ती खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सेक्टर 100 नोएडा स्थित पाथवेज स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस स्कूल में कैटर मैन क्यूज़ीन द्वारा संचालित कैंटीन से चना दाल व शाही टुकड़ा मिठाई का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित किया गया है। जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा नहीं जानकारी देते हैं अवगत कराया है कि जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में संचालित कैंटीनों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण के निर्मित भवनों के आवंटियों को पेनल्टी से राहत पाने का मौका, ओटीएस लागू
ग्रेटर नोएडा की बाल कलाकार आरिका सिंह ने बनाई भगवान श्रीराम की अद्भुत चित्रकला, 9 घंटे के समर्पण से ...
कैम्ब्रिज स्कूल में एमएस सुब्बुलक्ष्मी मैमोरियल ऑडिटोरियम का उद्घाटन
यूजीसी कानून के विरोध में करणी सेना का ऐलान, आंदोलन तेज करने की तैयारी
तक्ष बमनावत ने छोटी सी उम्र में लिख डाले फिक्शन और नन फिक्शन पर कई उपन्यास, शरू की खुद की प्रकाशन...
सिरसा प्रवेश द्वार पर ढाई करोड़ के खर्च से बनेगा ग्रेनो का पहला ट्रकर्स प्वाइंट
तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने मचाया कहर, ठेली से टक्कर के बाद गर्म तेल से झुलसा मासूम, हालत गंभीर
अखण्ड भारत की यात्रा पर निकले बाइकर्स का ग्रेटर नोएडा में स्वागत
प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है - नरेंद्र श्रीवास्तव
धूमधाम से मनाया गया इन्दिरा आईवीएफ अस्पताल नोएडा में विश्व आईवीएफ दिवस
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ
नाले में मिली सिर-कटी लाश का रहस्य बेनक़ाब: अवैध संबंध, ब्लैकमेल और "बेटियों को नीचा दिखाने" की धमकी...
‘‘आधुनिक दंत चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज का    Saveetha Dental Colleg...
गलगोटिया विश्विद्यालय में शिक्षकों व छात्रों ने किया वृक्षारोपण
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एमबीए छात्रों के लिए एमएस-एक्सेल पर वैल्यू एडेड सर्टिफिकेशन कोर्स आयोजि...
चेरी काउंटी में साइबर अपराधों पर कार्यशाला का आयोजन