पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने पर अमित कुमार बने जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर के प्रशासक

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन ने जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर के निर्वाचित बोर्ड का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद आगामी जिला पंचायत चुनाव संपन्न होने अथवा शासन के अगले आदेश तक जिला पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार को जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर का प्रशासक नियुक्त किया है।

रविवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अमित कुमार को विधिवत प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कराया। वहीं अपर मुख्य अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी ने कार्यभार ग्रहण से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराईं।

कार्यभार संभालने के बाद अमित कुमार ने कहा कि वह शासन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता बनाए रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ एवं उत्तरदायी प्रशासन तथा जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

अपर मुख्य अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि जिला पंचायत प्रशासन को विश्वास है कि प्रशासक अमित कुमार के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति बनी रहेगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी देखे:-

इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय SATTE 2024 की हुई शुरूआत
श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की घोषणा, 4 सितंबर को होगा भव्य आय...
कोरोना: भारत में अगले महीने से बनेगी सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन, 750 रुपये में लगेगा टीका 
निजी कंपनियां वर्क फॉर्म होम पर विचार करें- नोएडा पुलिस प्रशासन, होने वाले हैं दो बड़े इवेंट
श्रावण में हर सोमवार विभिन्न स्वरूपों में दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ
गौतमबुद्ध नगर के दो गांवों के दो होनहारो ने मेहनत और संघर्ष से लिखी अपनी तकदीर   
ग्रेनो प्राधिकरण की मकान, दुकान व शिक्षण संस्थान की योजना जल्द आएगी
शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता
संधारणीय विकास के लिए नवीनतम नवाचारों और अवधारणाओं पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन।
तकनीकी प्रगति के साथ मानव केन्द्रितता विपणन भविष्य की कुंजी है
साढ़े 10 हजार हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा
द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में श्री कृष...
ग्रेनो में तेज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
हज यात्रा : ऑनलाइन आवेदन आज से, 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही कर सकेंगे आवेदन
भाजपा बिसरख मंडल ने बूथ सत्यापन समिति समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया
डीएम मनीष वर्मा के निर्देशन में औषधि विभाग एक्शन में , खाने के 8 नमूने जांच के लिए