वर्ल्ड पल्मोनरी कांग्रेस में शारदा हॉस्पिटल के प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह को प्रतिष्ठित UAPM फेलोशिप

ग्रेटर नोएडा। शारदा हॉस्पिटल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह को इंदौर में आयोजित वर्ल्ड पल्मोनरी कांग्रेस-2026 के दौरान यूनाइटेड एकेडमी ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन (UAPM) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पल्मोनरी मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, अकादमिक योगदान और चिकित्सा शिक्षा व शोध में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया।

इस वर्ष देशभर से केवल पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों को इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चुना गया। इनमें दिल्ली के वीपीसीआई के निदेशक डॉ. राजकुमार और केरल के डॉ. टोनी सहित अन्य वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट शामिल हैं। प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह का इस सूची में स्थान मिलना शारदा हॉस्पिटल के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।

सम्मान मिलने पर प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि शारदा हॉस्पिटल की पूरी टीम, सहयोगियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें रेस्पिरेटरी मेडिसिन के क्षेत्र में बेहतर उपचार, शोध और मेडिकल शिक्षा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने मरीजों को विश्वस्तरीय एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा उपलब्ध कराने तथा युवा चिकित्सकों को बेहतर प्रशिक्षण देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

शारदा केयर एवं शारदा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता ने प्रो. (डॉ.) देवेंद्र कुमार सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण है, बल्कि शारदा हॉस्पिटल की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करता है।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्विद्यालय में एनसीसी थल सेना प्रिपरेशन कैंप का शुभारम्भ 
गोरखपुर दौरा: आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
मैं अपने साथ सैनिकों के लिए करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद लेकर आया हूं : पीएम मोदी
केसीसी इंस्टीट्यूट इमर्जिंग मार्केट डायनैमिक्स एंड ग्लोबल ट्रेड का हुआ सफल आयोजन
जी. एन. आई. ओ. टी. के छात्रों के लिए "सायोनारा " - विदाई समारोह का आयोजन
नेकी की पाठशाला - द्वितीय का शुभारंभ, वंचित बच्चों के लिए शिक्षा का नया द्वार
शारदा विश्वविद्यालय में ‘श्री पी. के. गुप्ता एक्सीलेंस अवॉर्ड’ की शुरुआत, उत्कृष्ट छात्रों का हुआ सम...
NHRC Foundation Day: मोदी बोले- 'मानवाधिकार' के मुद्दों को चुनकर उठाने वाले पहुंचा रहे देश की छवि को...
साइबर क्राइम से आजादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
गलगोटिया कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
Petrol-Diesel Price on 30 Oct: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी
आईईसी कालेज में टेकफेस्ट “इनोविजन – 2022” का आगाज
जी एन आई ओ टी संस्थान को उत्तर भारत के मोस्ट प्रॉमिसिंग इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट अवार्ड से नवाजा गया
जीबीयू में "लिडार सिस्टम्स एण्ड रिलायबिलिटी” विषय पर व्याख्यान का आयोजन
जेपी इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या सिंह हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से हुईं सम्मानित
जी डी गोयंका स्कूल में मनाया गया मदर्स डे