आधुनिक EVAR तकनीक बनी जीवनरक्षक, 63 वर्षीय मरीज को यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन में मिला नया जीवन

नोएडा एक्सटेंशन, 8 जुलाई 2026: चुनौतीपूर्ण समय में मरीज को यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक EVAR (Endovascular Aortic Repair) तकनीक और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से 63 वर्षीय मरीज की जान बचाई।

यथार्थ हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने बताया कि *जब मरीज यहां लाया गया था तब उसके बचने की संभावना सिर्फ 1% थी। यथार्थ हॉस्पिटल आने से पहले उसे 25 यूनिट से अधिक ब्लड भी चढ़ाया जा चुका था। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी, लेकिन यहां के डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद 63 वर्षीय मरीज को यथार्थ हॉस्पिटल में जीवनदान मिला।* यहां आने से पहले दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों ने मरीज की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार से हाथ खड़े कर दिए थे। इस दौरान मरीज को कई यूनिट रक्त चढ़ाया जा चुका था, लेकिन लगातार हो रहे आंतरिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

मरीज पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार पीठ दर्द, कमजोरी और मल के साथ खून आने की समस्या से परेशान थे। जांच में पता चला कि उन्हें पेट की मुख्य रक्त वाहिनी (एब्डॉमिनल एओर्टा) में गंभीर एब्डॉमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म (AAA) था। इसके कारण एओर्टा और छोटी आंत के बीच एओर्टोएंटरिक फिस्टुला (Aortoenteric Fistula) बन गया था, जिससे लगातार रक्तस्राव हो रहा था। यह खून आंत के रास्ते मल के साथ बाहर निकल रहा था। लगातार रक्तस्राव के कारण उनका ब्लड प्रेशर भी बेहद कम हो गया था।

शुरुआती एंडोस्कोपी में छोटी आंत में कई अल्सर पाए गए, जिनका APC (Argon Plasma Coagulation) तकनीक से उपचार कर अस्थायी रूप से रक्तस्राव रोका गया। हालांकि, बीमारी का मूल कारण मौजूद रहने के कारण कुछ समय बाद फिर से रक्तस्राव शुरू हो गया। यथार्थ हॉस्पिटल आने से पहले मरीज को कई यूनिट रक्त चढ़ाया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी।

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन पहुंचते ही मरीज को क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया। इसके बाद कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर और मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से उपचार की योजना बनाई। 20 जून 2026 को मरीज का सफलतापूर्वक EVAR किया गया, जिसके बाद रक्तस्राव लगभग पूरी तरह नियंत्रित हो गया।

उपचार के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार होता गया। 23 जून को की गई कैप्सूल एंडोस्कोपी में पाया गया कि छोटी आंत के अल्सर तेजी से भर रहे हैं और कहीं भी नई ब्लीडिंग नहीं हो रही है। आवश्यक दवाइयों, नियमित निगरानी और विशेषज्ञ देखभाल के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया।

डॉ. जीवन पिल्लई, डायरेक्टर- कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन ने कहा,
“एब्डॉमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म (AAA) एक जानलेवा बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते। इस मरीज की स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन समय पर सही जांच, आधुनिक EVAR तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों के समन्वित प्रयासों से उनकी जान बचाई जा सकी। लगातार पेट या पीठ में दर्द, मल के साथ खून आना या अचानक कमजोरी जैसे लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान अपनाकर कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।”

डॉ. हार्दिक आहूजा, कंसल्टेंट- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन ने कहा,
“यह मामला बेहद जटिल था क्योंकि मरीज में लगातार आंत से रक्तस्राव हो रहा था। एंडोस्कोपी, APC उपचार और कैप्सूल एंडोस्कोपी जैसी उन्नत जांचों के माध्यम से रक्तस्राव के वास्तविक कारण की पहचान की गई। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और CTVS टीम के समन्वित उपचार से रक्तस्राव पूरी तरह नियंत्रित हुआ और मरीज सुरक्षित रूप से स्वस्थ होकर घर लौट सका।”

यह मामला दर्शाता है कि गंभीर और जटिल परिस्थितियों में समय पर सही जांच, विभिन्न विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय तथा आधुनिक उपचार तकनीकों की मदद से ऐसे मरीजों की जान भी बचाई जा सकती है, जिनके बचने की संभावना बेहद कम रह जाती है।

यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन के बारे में

नोएडा एक्सटेंशन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स का प्रमुख अस्पताल है। यह 450 बेड वाला टर्शियरी केयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सेक्टर-1, नोएडा एक्सटेंशन में स्थित है। पिछले कई वर्षों से यह अस्पताल नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

यह भी देखे:-

इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी  ने जैविक खेती और भोजन के प्रति लोगों को किया जागरूक 
COVID 19 : वरिष्ठ नागरिकों के लिए GIMS ने जारी की एडवाइजरी, ध्यान से पढ़ें , क्या करें क्या नहीं
कोरोना अपडेट गौतमबुद्ध नगर: आज सौ से ज़्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
"कैलाश  हेल्थ कार्ड" का शुभारम्भ, जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी राहत
स्वास्थ विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जय हो संस्था के अनशनकारियों ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात...
शारदा हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत के तहत पहली किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी, गरीब मरीजों को मिली बड़ी राह...
शारदा ने मनाया विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस
वेदार्णा फाउंडेशन ने शुरू किया दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर
COVID 19 : ग्रेटर नोएडा में दो और नोएडा में एक पॉजिटिव केस मिला, ये इलाके हुए सील
राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (GIMS) में तीन दिवसीय इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग संपन्न
किसानों के बाद अब डॉक्टर हुए नाराज़, कल करेंगे ओपीडी बंद, जानिए क्यों 
शारदा अस्पताल में चिकित्सा शोध पर होगा कांफ्रेस का आयोजन
ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो सेंटर आयुर्योग एक्सपो 2019 का आगाज
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
शारदा अस्पताल में अधिकांश सेवाएं फ्री , मरीजों की उमड़ी भीड़, अतिरिक्त बिस्तर लगाए गए