निर्धन बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, रोटरी क्लब ने बांटे स्कूल बैग व कॉपियां
ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए 105 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां तथा अन्य शैक्षणिक एवं खाद्य सामग्री वितरित की। सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
क्लब सदस्य हर्ष गुप्ता ने बताया कि यह वितरण कार्यक्रम ऐचर स्थित अपना स्कूल और सीज़र पार्क स्थित त्रिशक्ति जन कल्याण स्कूल में आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, चिप्स, फ्रूटी सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहा है। इसी उद्देश्य के तहत जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के लिए यह पहल की गई।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मोहित बंसल के साथ मुकुल गोयल, मनु जिंदल, सुमित माहेश्वरी, शुभम सिंघल, राकेश शर्मा, शुभम गोयल, हर्ष गुप्ता, नवीन शर्मा, अशोक सेमवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
