पहले ही दिन छाया जीबीयू का बायोटेक कोर्स, 120 में से 113 सीटें हुईं फुल

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की बढ़ी मांग, प्रवेश काउंसलिंग में उमड़े छात्र-छात्राएं

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयोजित काउंसलिंग में छात्रों का उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को आयोजित काउंसलिंग के पहले ही दिन बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी कार्यक्रम की 120 में से 113 सीटों पर प्रवेश हो गया, जिससे इस पाठ्यक्रम की अधिकांश सीटें भर गईं।

मंगलवार को आयोजित काउंसलिंग में बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी, बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस के अभ्यर्थियों के साथ-साथ 25 जून को आयोजित काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों को भी प्रवेश का अवसर दिया गया। इसके अतिरिक्त बी.ए. एलएल.बी. और एम.एससी. एप्लाइड साइकोलॉजी की शेष रिक्त सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई।

काउंसलिंग के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी, बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस, एप्लाइड साइकोलॉजी और बी.कॉम. जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में रुचि दिखाई। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से स्पष्ट हुआ कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रमों के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 10 जुलाई 2026 को सभी विषयों में रिक्त बची सीटों के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग होगी, जिसमें पात्र अभ्यर्थी प्रवेश लेकर अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में दाखिला प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी देखे:-

वेस्टर्न सिडनी विवि में छात्रों को शिक्षा प्राप्त करना होगा और आसान, प्रदेश मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ...
गलगोटिया विश्विद्यालय ने CAMPUS SELECTION में स्थापित किया कीर्तिमान, पढ़ें पूरी खबर
यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में स्ट्रक्चरल बायोलॉजी एंड ड्रग डिस्कवरी कॉन्फ्रेंस-2023 का आयो...
एफएचआरएआई-आईएचएम ग्रेटर नोएडा ने मनाया चौथा वार्षिक दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले की रही धूम
विश्व पाई दिवस पर आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में विशेष व्याख्यान, छात्रों ने समझा गणित का वास्तविक महत...
जीएनआईओटी प्रबंधन संस्थान और एकेडमी ऑफ सर्टिफाइड वैल्युएटर एंड एनालिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओ...
इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में शिवानी चौहान व नीरू निर्वान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विधायक धीरेन्द्र ...
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन एवं दा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी ...
JEECUP Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूपी बोर्ड 12 वीं के नतीजे घोषित, गौतमबुद्ध नगर में हिमांशी शर्मा बनीं टॉपर, 91.20% के साथ मारी बाज...
गौतम बुद्ध विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में हुआ व्याख्यान , बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में असीम विधिक स...
रिन्यूएबल एनर्जी एक्स्पो का आगाज, 2030 तक ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा भारत
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
लॉयड इंस्टीट्यूट में हुआ उच्च शिक्षा में गुणवत्ता हेतु एनएएसी कार्यशाला का आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज को "वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संस्थान" अवार्ड
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और वैश्विक अवसरों की ओर सशक्त कदम” — गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने सत्र 2...