जगद्गुरु साईं माँ द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर काशी में अन्नदान और भंडारे का संकल्प पूर्ण हुआ

दिल्ली एनसीआर/वाराणसी, 15 जून 2026 , पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर, जगद्गुरु साईं मां के मार्गदर्शन और जय गंगा मां सेवा समिति के सहयोग से काशी के ऐतिहासिक अस्सी घाट पर आयोजित विशाल अन्न सेवा और गंगा पूजन का संकल्प रविवार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि जगद्गुरु साईं मां ने पुरुषोत्तम मास के अंतिम दो शनिवार एवं रविवार को काशी के अस्सी घाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती के उपरांत श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए अन्न सेवा का संकल्प लिया है। इसी श्रृंखला में प्रथम भंडारा पिछले सप्ताहांत एवं द्वितीय भंडारा इस सप्ताहांत रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अस्सी घाट के प्रमुख पुरोहित एवं गंगा सेवा समिति के संरक्षक पंडित बलराम मिश्र ने बताया कि जगद्गुरु साईं मां ने भारत में अपने शिष्यों के माध्यम से संस्था से संपर्क कर पुरुषोत्तम मास में अन्न सेवा की इच्छा व्यक्त की थी, जिसके तहत यह विशेष आयोजन किया गया।
“जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी का विश्वभर में सनातन धर्म, अध्यात्म और मानवता के उत्थान के लिए किया जा रहा कार्य प्रेरणादायक है। पुरुषोत्तम मास में उनके द्वारा संचालित अन्न सेवा अभियान ने समाज को सेवा, करुणा और परोपकार का संदेश दिया है।”

पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर काशी के ऐतिहासिक अस्सी घाट पर लगातार दो शनिवार और रविवार को जगद्गुरु साईं मां के मार्गदर्शन एवं जय गंगा मां सेवा समिति के सहयोग से आयोजित विशेष गंगा पूजन, भव्य गंगा आरती एवं विशाल अन्न सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मां गंगा की अविरलता, निर्मलता और संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

इसके अतिरिक्त, काशी के मुमुक्षु भवन में 50 दंडी-स्वामी सन्यासियों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित किया गया।

यह भी देखे:-

तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में किया गया श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन
बाबरी विध्‍वंस की 26वीं बरसी पर सुरक्षा चाकचौबंद, VHP मना रही शौर्य दिवस
भगवान श्री जगन्नाथ की निकली भव्य शोभा यात्रा
आज का पंचांग, 11  सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
राष्ट्र चिंतना में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: सनातन संकल्प विषय पर गोष्ठी आयोजित
चतुर्थ नवरात्र: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, कैसे करें बता रहे हैं ऋषि वशिष्ठ
कल का पंचांग, 25 मार्च 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 5 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन साल प्रथम वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रहा है..
विप्र समाज ने पूजा- पाठ कर भगवान परशुराम की लगाई मूर्ति
हर्षोल्लास से मनाया गया नववर्ष उत्सव
कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
गौर सिटी में हुआ नवनिर्मित गुरूद्वारे का शुभारंभ, कीर्तन और अरदास का हुआ आयोजन
प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय वेदांत महोत्सव का आयोजन
कल का पंचांग व राशि फल, 20 अप्रैल 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
श्री धार्मिक रामलीला मंचन में ताड़का वध और सियाराम मिलन ने दर्शकों को भावविभोर किया