कठुअा व उन्नाव की घटना पर महिलाओं व युवाओ में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला

बिलासपुर:ग्रामणी क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर में कठुआ ओर उन्नाव जैसी घटनाओं को  लेकर समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध किया।हाल ही में हुई जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामला व उन्नाव रेप केस को  लेकर बिलासपुर में युवाओं व महिलाओं व बच्चो में भी गुस्सा देखने को मिला। समाजसेवियों ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की। वहीं बच्ची के लिए युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में दर्जनों युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया। कैंडल मार्च कस्बे के भीमराव अंबेडकर पार्क से  शुरू होकर कस्बे के मैन बाजार,बस स्टैंड,अनाज मंडी,मुख्य मोहल्ले की गलियों से  होते हुए चोक बाजार तक
शांतिपूर्ण ढंग से हाथों में कैंडल मार्च के साथ लोग पहुँचे। जहां कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं, युवाओं,बुजुर्ग व बच्चो ने  बच्ची(आसिफा) को श्रद्धांजलि दी। वहीं आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।कैंडल मार्च के दौरान समाजसेवी नदीम सलमानी  ने कहा कि भारत सरकार से आवाहन किया कि नाबालिग बच्चों के बलात्कारियों को मृत्युदंड देने का संविधान में प्रावधान जल्द से जल्द करें ताकि कोई भी बलात्कारी जीवित ना रह सके।राजेन्द्र आर्य ने कहा कि  30 दिन के अंदर आसिफा बलात्कार का केस व उन्नाव की घटना फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर अपराधियों दंडित किया जाए। सुबोध कुमार सभासद ने कहा  कि हम किस तरह के समाज का निर्माण कर रहे हैं। इस प्रकार के वहशी दरिदों को फांसी की सजा होनी चाहिए और रेप जैसे मुकदमों का जल्द ही निपटारा होना चाहिए।संजय सिंह सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि हमें अपने बच्चों की सुरक्षा खुद करनी होगी। पुलिस व सरकार के भरोसे पर नहीं रहना। सरकार  ऐसे मामलों में सख्त कानून बनाया जाए ताकि कोई वहशी वारदात करने से पहले सौ बार सोचे।ममता शर्मा शिक्षाविद ने कहा कि केवल मोमबत्ती जलाने(कैंडल मार्च) से कुछ नहीं होगा। हमें उन्हें जला देना है समाज से, जो ऐसा घिनौना कार्य को अंजाम देते हैं,और सब लोग यह प्रण करें कि हम खुद ऐसा घिनौना काम नहीं करेंगे। जो करना चाहेगा उसे समझाएंगे,जो करेगा उसे ऑन स्पॉट मारेंगे।इस कैंडल मार्च में नदीम सलमानी,राजेन्द्र आर्य,शरीफ सैफी, विपिन चौहान,सुबोध सभासद,मोहित सिंघल सभासद ,रिंकू तायल,ममता शर्मा, संजय सिंह, आशीष,शाहनवाज़ खाँ,सुषमा गोयल रजनी अग्रवाल, बीना कंसल ,रश्मि अग्रवाल ,सुनीता गोयल प्रतीक्षा शर्मा,सुबोध कुमार सभासद,राहुल सभासद,सानू सलमानी,नवीन शर्मा,गौतम नागर सहित सैकड़ों युवा ,महिलाएं और बच्चे  मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी को चीन द्वारा किए गए हमले पर चूड़ियां भेजी गई 
गौतम बुध नगर यूनिवर्सिटी द्वारा भेजे नोटिस के विरोध में उतरे अभिभावक
2025 से कम होने लगेगी चीन की आबादी, उपभोग वाली वस्तुओं की मांग घटने का खतरा
किसान सभा ने 18 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा बनाकर आंदोलन शुरू करने का ...
 जेनेरिक दवा मुद्दे समेत 22 सूत्रीय मांगों पर अड़े डॉक्टर्स 
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मीडियाकर्मियों और ज्यूडीशरी के कर्मियों के लिये बड़ा ऐलान
पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ अपहरणकर्ता, एसएचओ के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली, एक सब इंस्पेक्टर घाय...
ISPC क्लिनिक्स के नए फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक में दिए बड़े निर्देश, पारंपरिक खेलों क...
उत्तर प्रदेश में यूपी के ये जिले RED और GREEN ZONE में, जानें क्‍या खुलेगा-क्‍या रहेगा बंद
समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्...
ऑटम 2023 में 56वें आईएचजीएफ दिल्ली फेयर ऑटम और दिल्ली फेयर- फर्नीचर का आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मुख्य न्यायाधीश ने ली बैठक 
राहुल गांधी पयर्टन के लिए लखीमपुर जाना चाहते हैं- सिद्धार्थनाथ सिंह
लूट कर भाग रहे बदमाशों को पब्लिक ने दबोचा, फिर किया ये हाल ... पढ़ें पूरी खबर
दुनियाभर में देखा गया साल का अंतिम सूर्य ग्रहण "‘रिंग ऑफ फायर" , पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर