अवोरा बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार गुप्ता बोले, जेवर से उड़ी विकास की नई उड़ान
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से पहली वाणिज्यिक उड़ान के सफल संचालन पर अवोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार गुप्ता ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे उत्तर प्रदेश के विकास और प्रगति की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास की नई पहचान बनेगा। बेहतर हवाई संपर्क, नए रोजगार के अवसर, व्यापार और निवेश में वृद्धि, वैश्विक पहचान, क्षेत्रीय विकास की नई गति, ये सभी उपलब्धियां आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को देश की आर्थिक और औद्योगिक शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत बनाएंगी। आज हम सभी गर्व से कह सकते हैं कि “जो सपना कभी कल्पना था, वह आज हकीकत बन चुका है।”
“जो उड़ान आज जेवर से शुरू हुई है, वह आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य तक पहुंचेगी।”
उन्होंने ये भी कहा कि जेवर एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान का शुभारंभ केवल एक विमान की उड़ान नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों लोगों की आकांक्षाओं, सपनों और उज्ज्वल भविष्य की उड़ान है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी।
उन्होंने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना साकार हो सकी है।
आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का नया आधार बनेगा और गौतमबुद्ध नगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और जेवर से शुरू हुई यह उड़ान आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
