“ग्रेटर नोएडा ‘मिनी भारत’ का जीवंत उदाहरण”: भारत-भारती गोष्ठी में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक सद्भाव पर जोर
ग्रेटर नोएडा, 14 जून 2026: Bharat-Bharati, Uttar Pradesh द्वारा Club Paramount, Golf Foreste में आयोजित विशेष गोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा तथा उत्तराखंड सहित अनेक राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा आज “मिनी भारत” के रूप में विकसित हो रहे हैं, जहाँ देश की विविध भाषाएँ, संस्कृतियाँ और परंपराएँ एक साथ सह-अस्तित्व में दिखाई देती हैं।
गोष्ठी में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक मजबूत बनाने, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. विवेक (Amity University) ने की। वहीं भारत-भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विनय पत्राले मुख्य अतिथि तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री विवेकानंद दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संयोजक हरबीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की असली शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है, और ग्रेटर नोएडा इसका सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को राष्ट्रीय एकात्मता, सांस्कृतिक सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
